×

ONGC Recruitment 2022: ओएनजीसी में निकली बंपर वैकेंसी, आवेदन आज से शुरू

ONGC Recruitment 2022: इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2022 से जारी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 23 Sep 2022 11:47 AM GMT
ONGC Recruitment 2022 check eligibility criteria age limit vacancy details and apply on ongcindia com
X

ONGC Recruitment 2022 check eligibility criteria age limit vacancy details and apply on ongcindia com (Social Media)

ONGC Recruitment 2022: तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने एईई, केमिस्ट, जियोलॉजिस्ट, मैटेरियल मैनेजमेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इच्छुक उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2022 से जारी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है। इस भर्ती के तहत कुल 817 रिक्तियों को भरा जाएगा।

कुल पदों की संख्या- 871

  • एईई (सीमेंटिंग) – मैकेनिकल – 13 पद
  • एईई (सीमेंटिंग)-पेट्रोलियम – 4 पद
  • एईई (सिविल) – 29 पद
  • एईई (ड्रिलिंग) -मैकेनिकल – 121 पद
  • एईई (ड्रिलिंग)-पेट्रोलियम – 20 पद
  • एईई (इलेक्ट्रिकल) – 101 पद
  • एईई (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 22 पद
  • एईई (इंस्ट्रूमेंटेशन) – 53 पद
  • एईई (मैकेनिकल) – 103 पद
  • एईई (उत्पादन) -मैकेनिकल – 39 पद
  • एईई (उत्पादन रसायन) – 60 पद
  • एईई (उत्पादन)-पेट्रोलियम – 32 पद
  • एईई (पर्यावरण) – 11 पद
  • एईई (जलाशय) – 33 पद
  • केमिस्ट – 39 पद
  • भूविज्ञानी – 55 पद
  • भूभौतिकीविद् (सतह) – 54 पद
  • भूभौतिकीविद् (वेल्स) – 24 पद
  • प्रोग्रामिंग ऑफिसर – 13 पद
  • सामग्री प्रबंधन अधिकारी – 32 पद
  • परिवहन अधिकारी – 13 पद

ONGC Recruitment 2022 के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। जबकि उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 30 तक वर्ष निर्धारित है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट मिलेगी। अधिक जानकारी के डिटेल नोटिफिकेशन के इस 'Newstrack' लिंक पर क्लिक करें।

ONGC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग – 300 रूपए

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग – कोई शुल्क नहीं

How to Apply ONGC Recruitment 2022

  • उम्मीदवार सबसे पहले ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर करियर टैब पर टैप करें।
  • इसके बाद "Online Registration for Recruitment of GTs in Geoscience & Engineering disciplines (E1 Level) through GATE-2022 22 Sep, 2022" के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर रजिस्टर करे और आवेदन भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट करे और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story