×

Sarkari Naukri 2023: खुशखबरी; एसआई और कांस्टेबल के 2100 पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल

Punjab Police Recruitment 2023: मुख्यमंत्री कार्यालय नें इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने अगले चार सालों में हर साल 1800 कांस्टेबलों और 300 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती को मंजूरी दी है।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 13 Dec 2022 2:38 PM GMT
Punjab Police Recruitment 2023, Sarkari Naukri
X

Punjab Police Recruitment 2023, Sarkari Naukri (Social Media)

Punjab Police Recruitment 2023: सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाले पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को अगले चार वर्षों में पंजाब पुलिस में 8,400 कर्मियों की भर्ती को मंजूरी दी। राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार इनमें 1,200 पद सब इंस्पेक्टर और 7,200 पद कांस्टेबल के शामिल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय नें इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट ने अगले चार सालों में हर साल 1800 कांस्टेबलों और 300 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती को मंजूरी दी है ताकि अगले वर्ष में कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के मद्देनजर कर्मचारियों की कमी को दूर किया जा सके।

प्रतिवर्ष होंगे इतने पदों पर भर्ती

उन्होंने कहा कि 2,100 पदों के लिए हर साल करीब 2.5 लाख आवेदन आने की उम्मीद है। राज्य सरकार ने कहा पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए विज्ञापन जनवरी में जारी किया जाएगा, लिखित परीक्षा मई-जून में होगी, फिजिकल टेस्ट सितंबर में होगा और परिणाम हर साल नवंबर में घोषित किया जाएगा।

राजस्व विभाग में भरें जाएंगे इतने पद

पंजाब कैबिनेट ने विभाग में राजस्व पटवारियों के 710 खाली पदों को भरने की भी मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा यह नए रिकॉर्ड को बनाए रखने और अपडेट करने के साथ-साथ पुराने राजस्व रिकॉर्ड को बनाए रखने में मदद करेगा ताकि आम जनता को समयबद्ध तरीके से इन सेवाओं का लाभ उठाने में सुविधा हो।

एनसीसी के लिए पेस्को से करीब नियुक्त किए जाएंगे इतने कर्मचारी

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से कैबिनेट ने उच्च शिक्षा और भाषा विभाग को सीसी मुख्यालयों, इकाइयों और केंद्रों के लिए पीईएससीओ के माध्यम से आउटसोर्सिंग के आधार पर 203 कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देने की भी मंजूरी दी है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story