Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, 8 अक्टूबर से होगी प्री-एग्जाम

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022:जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया हैं वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 4 Oct 2022 6:54 AM GMT
Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022 released and pre exam from 8 october
X

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022 released and pre exam from 8 october (Social Media)

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022: राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2022 प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया हैं वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स, या बीटीएससी में प्रवेश के लिए प्री-परीक्षा (Rajasthan BSTC Pre DElEd Exam 2022) 08 अक्टूबर को निर्धारित है। विभाग द्वारा के अनुसार राजस्थान BSTC Pre D.El.Ed परीक्षा 8 अक्टूबर 2022 को प्रस्तावित है जो विभिन्न केंद्रो पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Admit Card 2022 के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • उम्मीदवार सबसे पहले राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर उपलब्ध कैंडिडेट्स लॉग इन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। जो इस प्रकार है-

  • मेंटल एबिलिटी - 50 सवाल - 150 अंक
  • राजस्थान की सामान्य जानकारी - 50 सवाल - 150 अंक
  • शिक्षण अभिक्षमता - 50 सवाल - 150 अंक
  • अंग्रेजी - 20 सवाल - 60 अंक
  • संस्कृत - 30 सवाल - 90 अंक
  • हिंदी - 30 सवाल - 90 अंक
Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story