×

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: बीएसटीसी डीएलएड रिजल्ट में सामान्य वर्ग में 89% अंक के साथ रामदेव ने टॉप किया है जबकि 77% अंक के साथ विधि जैन ने संस्कृत वर्ग में टॉप किया है

Anant kumar shukla
Published on: 1 Nov 2022 1:30 PM GMT
Rajasthan BST Pre DElEd Exam Result Released Check
X

Rajasthan BST Pre DElEd Exam Result Released Check (Social Media)

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2022: राजस्थान के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित d.el.ed परीक्षा 2022 का परिणाम 1 नवंबर, 2022 को जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित सभी छात्र अपना परिणाम आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं। परीक्षा में लगभग 599294 छात्र उपस्थित थे। जो छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे अपना स्कोर कार्ड और परिणाम आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम के बाद काउंसलिंग, कॉलेज चॉइस फिलिंग से संबंधित जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

बीएसटीसी डीएलएड रिजल्ट में सामान्य वर्ग में 89% अंक के साथ रामदेव ने टॉप किया है जबकि 77% अंक के साथ विधि जैन ने संस्कृत वर्ग में टॉप किया है।

Rajasthan BSTC Pre DELEd 2022: आसान स्टेप्स में चेक करें अपना परिणाम

  • अपना परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें
  • डी एल एड परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद जरूरी जानकारी जैसे डेट ऑफ बर्थ रोल नंबर को भरके सबमिट करें
  • अब परिणाम आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा परिणाम को सहेजें व भविष्य के लिए फोटो कॉपी करा कर रख लें।

बता दें कि राजस्थान डीएलएड प्री परीक्षा का आयोजन 8 अक्टूबर, 2022 को आयोजित किया गया था जिसमें कुल 5,99,294 छात्र सम्मिलित हुए थे। राजस्थान राजस्थान की 372 d.el.ed कॉलेजों की 25100 सीटों पर दाखिले के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। डीएलएड परीक्षा का आयोजन 8 अक्टूबर, 2022 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक राजस्थान के 33 जिलों में आयोजित की गई थी। राजस्थान प्री d.el.ed परीक्षा 2022 के आवेदन की प्रारंभिक तिथि 22 अगस्त, 2022 और अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 थी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story