×

Rajasthan Forest Guard Exam 2022: राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम की नई तिथि जारी, जानें संभावित कटऑफ

Sarkari Naukri 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा के लिए नई एग्जाम डेट जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 16 Nov 2022 6:55 AM GMT (Updated on: 16 Nov 2022 7:34 AM GMT)
Rajasthan Forest Guard Exam 2022 exam date released today know expected cutoff and other details
X

Rajasthan Forest Guard Exam 2022 exam date released today know expected cutoff and other details (Social Media)

Rajasthan Forest Guard Exam 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा के लिए नई एग्जाम डेट जारी कर दी हैं। उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए नए परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि पेपर लीक होने के कारण RSMSSB ने राजस्थान राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम की परीक्षा तिथि रद्द कर दी थीं।

इस संबंध में अधिकारियों ने फ़ॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी करने के विषय में आधिकारिक नोटिस जारी किया है। अब यह परीक्षा 11 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों सुबह और शाम में संपन्न होगी।

Rajasthan Forest Guard Exam Date 2022

परीक्षा तिथि

  • एग्जाम डेट - 11 दिसंबर, 2022
  • मॉर्निंग शिफ्ट - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • इवनिंग शिफ्ट - दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक

मॉर्निंग शिफ्ट का सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम का सत्र दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

RSMSSB FOREST GUARD DATES 2022 के लिए संभावित कटऑफ

  • सामान्य वर्ग के लिए 70-72
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वर्ग के लिए 65-68
  • अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए 62-65
  • अनुसूचित जनजाति (एसटी) क लिए 62-65
  • ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) 65-68
  • अन्य श्रेणी के लिए 60-70

इतने पदों पर होगा चयन

इससे पहले राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड 2022 परीक्षा 12 और 13 नवंबर 2022 को आयोजित होने वाली थी। हालांकि, परीक्षा की पहली पाली के बाद पेपर लीक होने के कारण, राजस्थान बोर्ड ने परीक्षा रद्द करने और नई तारीखें जारी करने का फैसला किया।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1128 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें से 1047 फॉरेस्ट गार्ड के पद और 87 फॉरेस्टर के पद हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षण में उत्तीर्ण होंगे, उनका चयन उपर्युक्त पद के लिए किया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story