×

RRB Group D PET Admit Card 2022: आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड ऑउट, ऐसे करें डाउनलोड

RRB Group D PET Admit Card 2022: जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे रीजनल आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 4 Jan 2023 11:35 AM GMT
RRB Group D PET Admit Card 2022
X

RRB Group D PET Admit Card 2022 (Social Media)

RRB Group D PET Admit Card 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट सेल ने आज यानी 4 जनवरी, 2023 को आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। जो उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे रीजनल आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए पीईटी 10 जनवरी से 21 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों का फिजिकल एफिशिंयसी टेस्ट अंतिम तिथि यानी 21 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा।

RRB Group D PET Admit Card 2022 Download link

कैंडिडेट को लाना होगा ये कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्डों को परीक्षा के दौरान प्रतिरूपण और अन्य कदाचार से बचने और परीक्षा के निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की पहचान करने के लिए स्वैच्छिक आधार पर आधार प्रमाणीकरण करने की अनुमति है।

उम्मीदवारों का आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) से पहले या उसके दौरान किया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपना मूल आधार कार्ड लाना आवश्यक है जिसके बिना उन्हें पीईटी की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RRB Group D PET Admit Card ऐसे करें डाउनलोड

  • Step 1. आप सबसे पहले संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Step 2. अब होमपेज पर उपलब्ध आरआरबी ग्रुप डी पीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • Step 3. यह अब एक नए पेज पर आपको ले जाएगा।
  • Step 4. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करे जैसे- पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि।
  • Step 5. सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • Step 6. उम्मीदवार अपना आरआरबी पीईटी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले सकते हैं।

गौरतलब है कि उम्मीदवारों को 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित सीबीटी परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। सीबीटी का परिणाम 22 दिसंबर, 2022 को आयोजित किया गया था। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story