×

RRB Group D Result 2022: इस डेट को जारी होगा ग्रुप-डी रिजल्ट, ऐसे देखें नतीजे

RRB Group D Result 2022: रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वाले 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। आरआरबी रिजल्ट 24 दिसंबर, 2022 को या उससे पहले जारी किए जाएंगे।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 22 Dec 2022 12:35 PM GMT
RRB Group D Result 2022
X

RRB Group D Result 2022 (Newstrack)

RRB Group D Result Date 2022: आरआरबी ग्रुप-डी रिजल्ट की तारीख आखिरकार घोषित कर दी गई है। रेलवे ग्रुप डी के लिए आवेदन करने वाले 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। आरआरबी रिजल्ट 24 दिसंबर, 2022 को या उससे पहले जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम देख सकेंगे।

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के उद्देश्य से सीबीटी के परिणाम वर्तमान में प्रक्रियाधीन हैं और परिणाम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर 24 दिसंबर को या उससे पहले घोषित किए जाएंगे।

RRB Group D CBT Result ऐसे करें चेक

  • कैंडिडेट सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए पेज को चेक करे और प्रिंट कर डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया के बारे में नवीनतम जानकारी के लिए केवल आधिकारिक आरआरबी/आरआरसी वेबसाइट देखें।

जनवरी में आयोजित होगा पीईटी एग्जाम

आरआरबी रिजल्ट के साथ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीटी परीक्षा के कट-ऑफ स्कोर जारी करेगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवार को कटऑफ अंकों से अधिक अंक प्राप्त करने होंगे।

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), जो कि क्षेत्रीय रेलवे के संबंधित रेलवे भर्ती सेल (RRC) द्वारा आयोजित किया जाएगा, हालांकि यह सीबीटी पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए ही होगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए पीईटी एग्जाम जनवरी 2023 में आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें आरआरबी ग्रुप डी 2022 परीक्षा के पांच चरण 17 अगस्त से 11 अक्टूबर के बीच आयोजित किए गए थे। कुल 1,03,769 रिक्त पदों के लिए, 1 करोड़ से अधिक आवेदकों ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा दी थी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story