×

RRB NTPC Result: आरआरबी ने घोषित की आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट डेट, इस दिन जारी होगा परिणाम

RRB NTPC Result Dates: शेड्यूल के अनुसार, पे स्केल 5 के लिए आरआरबी एनटीपीसी का अंतिम परिणाम नवंबर 2022 के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 17 Nov 2022 11:47 AM GMT
RRB NTPC Exam Result Date out
X

RRB NTPC Exam Result Date out (Social Media) 

RRB NTPC Result Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा से संबंधित एक नोटिस जारी किया हैं। शेड्यूल के अनुसार, पे स्केल 5 के लिए आरआरबी एनटीपीसी का अंतिम परिणाम नवंबर 2022 के तीसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षा दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी। आरआरबी द्वारा मनोनयन प्रक्रिया जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह से प्रारम्भ होगी।

आरआरबी एनटीपीसी लेवल 4 का अंतिम परिणाम जनवरी, 2023 के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा और आरआरबी एनटीपीसी लेवल 3 का फाइनल रिजल्ट जनवरी के चौथे सप्ताह में जारी किया जाएगा। लेवल 2 के लिए, परिणाम फरवरी के पहले सप्ताह में संभावित रूप से जारी किये जाएंगे।

आरआरबी ने नोटिस में कहा कि उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देखें। कृपया अप्रमाणित स्रोतों के बहकावे में न आएं। ऐसे दलालों से सावधान रहें जो गलत तरीके से नौकरी दिलाने के झूठे वादों से उम्मीदवारों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं। आरआरबी चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) पर आधारित हैं और भर्ती केवल उम्मीदवारों की योग्यता पर आधारित है।

RRB NTPC Exam Result Dates

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story