×

SBI PO Admit Card 2022: जल्द जारी होगा एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

SBI PO Admit Card 2022: उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (SBI PO Admit Card 2022) की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 30 Nov 2022 11:36 AM GMT
SBI PO Admit Card 2022 expected soon
X

SBI PO Admit Card 2022 expected soon (Newstrack) 

SBI PO Admit Card 2022: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अगले सप्ताह तक एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2022 जारी करने के आसार है। जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए पंजीकरण किया है, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से एडमिट कार्ड (SBI PO Admit Card 2022) की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड दिसंबर 2022 के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी।

वे सभी उम्मीदवार एडमिट कार्ड (SBI PO Prelims Admit Card 2022) डाउनलोड कर सकते हैं,जो परीक्षा में शामिल होंगे। नीचे दिए गए इन स्टेप टू स्टेप दिशानिर्देशों का पालन करके आप एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • अभ्यर्थी सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • अब करियर लिंक पर क्लिक करे और एक नया पेज खुलेगा।
  • फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार SBI PO Admit Card लिंक पर क्लिक करेंगे।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इतने पदों पर जारी हैं भर्ती प्रक्रिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 22 नवंबर को शुरू हुई थी और 12 दिसंबर, 2022 को बंद होगी। एसबीआइ भर्ती 2022 के तहत कुल 65 पदों को भरा जाएगा।

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे वेबसाइट पर उपलब्ध ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं। आपको बता दें कि चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग और इंटरेक्शन शामिल होगा।

उपर्युक्त पदों के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। कुछ पदों के लिए साक्षात्कार 100 अंकों का होगा। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story