×

SBI PO Result 2024: एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2023 जारी, ऐसे देखें नतीजे

SBI PO Final Result 2024 OUT: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू में शामिल हए हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 19 March 2024 12:08 PM GMT (Updated on: 19 March 2024 12:31 PM GMT)
SBI PO Final Result
X

SBI PO Final Result (Pic:Social Media)

SBI PO Result 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई पीओ फाइनल रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू (SBI PO Interview) में शामिल हए हैं, वे एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर प्रोबेशनरी ऑफिसर फाइनल रिजल्ट देख सकते हैं। आपको बता दें कि ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू जनवरी 2024 में आयोजित किया गया था। बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए हैं।

इस तिथि को आयोजित हुआ था ग्रुप डिस्कशन

साइकोमेट्रिक टेस्ट 16 जनवरी से आयोजित किया गया था और ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार 21 जनवरी से देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। वे उम्मीदवार जो मुख्य परीक्षा के लिए योग्यता प्राप्त कर लिए थे, वे साक्षात्कार में शामिल हुए थे। अंतिम परिणाम (sbi po final result) देखने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। वहीं मुख्य परीक्षा 5 दिसंबर, 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम 11 जनवरी, 2024 को घोषित किया गया था। अंतिम परिणाम (sbi po final result) देखने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

SBI PO Final Result 2023 ऐसे करें चेक

Step 1. कैंडिडेट सबसे पहले एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।

Step 2. उसके बाद करियर लिंक पर क्लिक करें और फिर करंट ओपनिंग लिंक पर क्लिक करें।

Step 3. एक नया पेज खुलेगा जहां SBI PO Final Result 2024 लिंक दिखेगा।

Step 4. अब लिंक पर क्लिक करे और पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।

Step 5. अंत में परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।

Step 6. अब आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

2 हजार पदों के लिए आयोजित हुआ था एग्जाम

इस भर्ती के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) में 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला गया था। जबिक पंजीकरण प्रक्रिया 7 सितंबर से 27 सितंबर, 2023 तक आयोजित किया गया था। इसी से संबंधित अधिक विवरण के लिए उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story