×

SSC CGL 2022 Notification: आज जारी होगा एसएससी सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन

SSC CGL 2022 Notification: इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 10 Sep 2022 11:04 AM GMT
SSC CGL 2022 Notification to release from 10 sep at sscnicin
X

SSC CGL 2022 Notification to release from 10 sep at sscnicin (Social Media) 

SSC CGL 2022 Notification: कर्मचारी चयन आयोग आज यीनी 10 सितंबर, 2022 को एसएससी सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। सामान्य स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू होगी और 1 अक्टूबर, 2022 को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2022 के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर, 2022 निर्धारित है। एसएससी सीजीएल 2022 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड की जांच करने की सलाह दी जाती है।

SSC CGL 2022 Important dates: महत्वपूर्ण तिथियां

एसएससी सीजीएल 2022 के लिए अधिसूचना जारी होने की तिथि- 10 सितंबर, 2022

एसएससी सीजीएल 2022 के लिए आवेदन करने की प्रारंम्भिक तिथि- 10 सितंबर, 2022

एसएससी सीजीएल 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि - 1 अक्टूबर, 2022

एसएससी सीजीएल 2022 की संभावित परीक्षा तिथि - दिसंबर 2022

SSC CGL 2022 Eligibility Criteria: पात्रता मापदंड

शैक्षिक योग्यता (Educational Qualification)

सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी / सहायक लेखा अधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री के 12 वीं कक्षा में गणित विषय में कम से कम 60% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।

सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड- II: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी एक विषय में सांख्यिकी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने स्नातक पाठ्यक्रम के सभी तीन वर्षों या सभी 6 सेमेस्टर में एक विषय के रूप में सांख्यिकी का अध्ययन किया हो।

नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल में असिस्टेंट: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में अनुसंधान सहायक: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

SSC CGL 2022 Age Limit: आयु सीमा

SSC CGL 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story