×

SSC CGL Result 2022: एसएससी सीजीएल स्कोरकार्ड आज होगा जारी, ऐसे चेक करें स्कोर

SSC CGL Result 2022: स्कोरकार्ड टियर I के लिए जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार टीयर I परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर स्कोर देख सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 22 Feb 2023 7:12 AM GMT
SSC CGL Result 2022
X

SSC CGL Result 2022 (Pic: Social Media)

SSC CGL Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग एसएससी सीजीएल परिणाम 2022 का स्कोरकार्ड जारी करेगा। यह स्कोरकार्ड टियर I के लिए जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार टीयर I परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर स्कोर देख सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, योग्य/गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक आज यानी 22 फरवरी को आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अंकों की जांच करने का लिंक 22 फरवरी से 8 मार्च, 2023 तक उनके पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके उपलब्ध रहेगा। स्कोर चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

SSC CGL Result 2022 के लिए ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड

  • Step1. कैंडिडेट सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • Step2. आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Step3. फिर एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को SSC CGL Tier I Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • Step4. लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • Step5. इसी पेज को डाउनलोड करे और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

टियर-II एग्जाम में शामिल होंगे ये कैंडिडेट

टीयर I का परिणाम 9 फरवरी, 2023 को घोषित किया गया था। टीयर I परीक्षा 1 दिसंबर से 13 दिसंबर, 2022 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। टियर-I परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को टियर-II परीक्षा में शामिल होने के लिए श्रेणीवार शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story