SSC CGL TIER 1 EXAM: SSC CGL टियर 1 का परिणाम जल्द होगा जारी, ssc.gov.in पर करें अपडेट

SSC CGL TIER 1 EXAM:SSC CGL परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी हो सकता है कैंडिडेट्स अधिकृत वेबसाइट से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं

Garima Shukla
Written By Garima Shukla
Published on: 19 Oct 2024 12:17 PM GMT
SSC CGL TIER 1 EXAM: SSC CGL टियर 1 का परिणाम जल्द होगा जारी, ssc.gov.in पर करें अपडेट
X

SSC CGL EXAM 2025: SSC CGL परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा जल्द ही समाप्त हो सकती है। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी कुछ दिनों के अंदर कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन 2024 टियर 1 परीक्षा के लिए परिणाम की घोषणा की जा सकती है। हालांकि, आयोग द्वारा SSC परीक्षा परिणाम की तिथियां और समय को लेकर कोई अधिकृत सूचना नहीं प्रकाशित की गयी है, अभ्यर्थी को परामर्श दिया जाता है वे एसएससी की अधिकृत वेबसाइट ssc.gov.in पर अपडेट लेते रहे I

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा SSC CGL परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर, 2024 से 26 सितंबर, 2024 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सम्पन्न हुआ था। टियर-I परीक्षा में जनरल अवेयरनेस सहित अन्य सेक्शन से संबंधित प्रश्न शामिल किये गए थे। प्रत्येक अनुभाग से SSC TIER 1 से 25 प्रश्न पूछे गए थे I इन प्रश्नो के लिए अधिकतम 50 अंक निर्धारित किये गए थे।

इस दिन जारी हो गई थी आंसर-की

SSC CGL एग्जाम के लिए परीक्षा की उत्तर कुंजी 4 अक्टूबर, 2024 को जारी की गई थी। इसके बाद आपत्ति जाहिर करने के बाद 6 अक्टूबर, 2024 तक का समय अभ्यर्थी को प्रदान किया गया था। हालांकि, बाद में इस तिथि में संशोधन किया गया 08 अक्टूबर, 2024 तक का समय आंसर की में बदलाव किये गए। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती परीक्षा द्वारा सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों आदि में समूह 'बी' और समूह 'सी' के 17727 पदों पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।

SSC GGL के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सर्वप्रथम कैंडिडेट्स को अधिकृत वेबसाइट: ssc.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स SSC CGL TIER I रिजल्ट के लिंक पर जाएं। लॉगिन पेज पर पर पुनः जाएंI जरुरी दिशा निर्देश के अनुसार लॉगिन संबंधी विवरण दर्ज करें। LOGIN SSC CGL रिजल्ट कैंडिडेट्स की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स परीणाम की जांच करें और रिजल्ट को डाउनलोड करें।

Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story