×

SSC Constable GD Final Result 2021: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

SSC Constable GD Final Result 2021: जो उम्मीदवार जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2021 में शामिल हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 8 Nov 2022 7:33 AM GMT
SSC Constable GD Final Result 2021 declared today check here
X

SSC Constable GD Final Result 2021 declared today check here (Social Media)

SSC Constable GD Final Result 2021: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2021 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार 2021 में असम राइफल्स, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी) परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

आपको बता दें कि परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर, 2021 तक कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 25 मार्च, 2022 को घोषित किया था। पीईटी / पीएसटी का परिणाम 12 अगस्त, 2022 को जारी किया था और डिटेल मेडिकल एग्जाम 12 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित की गई थी। ssc gd constable recruitment 2021 के लिए कुल वेकैंसी 25,271 (पुरुष -22424, महिला -2847) जारी किया गया था।

SSC Constable GD Final Result 2022 Male candidates

SSC Constable GD Final Result 2021 Female candidates

SSC Constable GD Final Result 2021:ऐसे करें चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

  • अभ्यर्थी सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध SSC Constable GD Final Result 2021 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करे और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट चेक करे और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आधिकारिक सूचना के अनुसार उम्मीदवारों के अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। रिजल्ट के साथ आयोग ने रिक्तियों के श्रेणी-वार विवरण, चयनित उम्मीदवारों की संख्या और अंतिम चयनित उम्मीदवारों के कट-ऑफ विवरण भी जारी किए हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story