×

SSC CPO Admit Card 2022: सीपीओ एसआई परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

SSC CPO Admit Card 2022: एसएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2022 से 11 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा

Anant kumar shukla
Published on: 1 Nov 2022 2:45 PM GMT
SSC CPO Admit Card 2022 SI Exam Admit Card Released
X

SSC CPO Admit Card 2022 SI Exam Admit Card Released (Social Media) 

SSC CPO Admit Card 2022: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर सीपीओ एसआई परीक्षा 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने एसएससी सीपीओ के लिए आवेदन किया था वे एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी द्वारा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2022 से 11 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। एसएससी सीपीओ एसआई 2022 भर्ती में नामांकित सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड और स्थित को आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

SSC CPO Admit Card 2022: कुछ आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले एसएससी के आधिकारिक वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाएं
  • ऐडमिट कार्ड डाउनलोड ऑप्शम पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना लॉगइन आईडी जैसे- डेट ऑफ बर्थ, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम भरके सबमिट करें
  • अब आपका एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा उसे डाउनलोड करें एवं प्रिंट आउट निकलवा कर रख ले।

एसएससी सीपीओ के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 10 अगस्त, 2022 और अंतिम तिथि 30 अगस्त, 2022 थी। जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2022 थी। एसएससी सीपीओ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष व अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित किया गया था। एसएससी सीपीओ द्वारा दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में सब इंस्पेक्टर के लिए कुल 4300 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story