×

SSC Exams 2022: एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल सहित कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित की, यहां देखें

SSC Exams 2022: एसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के 857 रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर महीने में होगा।

aman
Written By aman
Published on: 28 July 2022 1:45 PM GMT
ssc exams 2022 delhi police exam date declared for head constable driver recruitment
X

SSC Exams 2022 :

SSC Exams 2022 : कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) यानी एसएससी (SSC) ने कांस्टेबल ड्राइवर (Constable Driver) और हेड कांस्टेबल (Head Constable) सहित कई परीक्षाओं की तारीखें घोषित की हैं। एसएससी की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी हुई है। ऐसे जो भी उम्मीदवार इस वैकेंसी (SSC Vacancy 2022) के लिए आवेदन किए थे वो आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर विशेष जानकारी हासिल कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा (Delhi Police Head Constable Recruitment Exam) का आयोजन 27 अक्टूबर 2022 से 29 अक्टूबर 2022 तक होगा। वहीं, एसएससी दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल ड्राइवर (SSC Delhi Police Constable Driver) भर्ती परीक्षा 21अक्टूबर 2022 को आयोजित होगी।एसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल के 857 रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा का आयोजन अक्टूबर महीने में होगा।

'सांख्यिकीय अन्वेषक' परीक्षा की डेट भी घोषित

गौरतलब है कि, दिल्ली पुलिस (Delhi Police) कॉन्स्टेबल ड्राइवर तथा हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती कर रही है। जिसके लिए परीक्षा का आयोजन एसएससी (SSC) की ओर से किया जाएगा। एसएससी अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली पुलिस भर्ती के अलावा सांख्यिकीय अन्वेषक (Statistical Investigator) ग्रेड- 2 भर्ती परीक्षा की तारीख भी घोषित हो चुकी है।

हेड कॉन्स्टेबल के 857 पदों पर होगी भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली वैकेंसी के लिए एल्पिकेशन प्रोसेस 29 जुलाई 2022 को बंद हो जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 857 पदों पर रिक्तियां भरी जाएंगी। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी अब तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, वो आज ही ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जारी नोटिस के मुताबिक, महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट्स के लिए AWO और TPO पदों पर भर्तियां होंगी। जिनमें पुरुषों के लिए 573 तथा महिलाओं के लिए 284 पदों को भरा जाएगा।

SSC Exams 2022 : जानें कब होगी कौन सी परीक्षा

- SSC Statistical Investigator रिक्रूटमेंट एग्जाम - 13 अगस्त 2022

- SSC दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा- 21 अक्टूबर 2022

- SSC दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती एग्जाम - 27 अक्टूबर 2022 से 29 अक्टूबर 2022 तक।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story