×

SSC Recruitment 2022: CAPF में 84 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

SSC Recruitment 2022: वर्तमान समय में CAPF में 84,405 पद रिक्त हैं। केंद्र सरकार की योजना हैं कि वर्ष 2023 तक इन रिक्त पदों को भर लिया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने इन खाली पड़े पदों के बारे में संसद में जानकारी साझा की।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 29 July 2022 1:23 PM GMT
more than 84 thousands posts will be recruit in central armed police force
X

SSC GD Recruitment 2022 (social Media)

SSC Recruitment 2022: आने वाले दिनों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में बंपर भर्तियां की जाएगी। दरअसल वर्तमान समय में CAPF में 84,405 पद रिक्त हैं। केंद्र सरकार की योजना हैं कि वर्ष 2023 तक इन रिक्त पदों को भर लिया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने इन खाली पड़े पदों के बारे में संसद में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल स्वीकृत वैकेंसी की संख्या 10,05,779 है। वहीं इसमें 84,405 पद रिक्त पड़े हैं।

इन पदों को साल 2023 तक भर दिया जाएगा। नित्यानंद राय ने कहा कि 25271 पदों के लिए SSC GD परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। अब सरकार का ध्यान BSF, CAPF, CISF, ITBP और SSB में खाली पड़े पदों पर हैं। जिसके लिए सरकार जरूरी कदम उठा रही हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार असम राइफल्स में 9659 पद, बीएसफ में 19524 पद, सीआईएसफ में 10918 पद, सीआरपीएफ में 29985 पद, आईटीबीपी में 3187 पद और एसएसबी में 11402 पद रिक्त हैं।

बल स्वीकृत पद वैकेंसी

असम राइफल्स 65520 9659

बीएसफ 265277 19254

सीआईएसफ 164124 10918

सीआरपीएफ 324654 29985

आईटीबीपी 88430 3187

एसएसबी 97774 11402

कुल पद 1005779 84405

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story