×

Tata Technologies Hiring: टाटा टेक्नोलॉजीज 1,000 महिला इंजीनियरों की भर्ती कर जेंडर डायवर्सिटी को देगी बढ़ावा

Tata Technologies Hiring: टाटा टेक्नोलॉजीज ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए महिलाओं को इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपना लैंगिक विविधता-केंद्रित भर्ती अभियान शुरू किया है।

Yachana Jaiswal
Published on: 31 May 2023 8:49 AM GMT
Tata Technologies Hiring: टाटा टेक्नोलॉजीज 1,000 महिला इंजीनियरों की भर्ती कर जेंडर डायवर्सिटी को देगी बढ़ावा
X
Tata Technologies Hiring(Pic Credit- social media)

Tata Technologies Hiring: वैश्विक इंजीनियरिंग और उत्पाद विकास डिजिटल सेवा फर्म टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि वह अपने ऑफिस में जेंडर डाइवर्सिटी को बढ़ावा देने के लिए अपने नए कैंपेन के आधार पर कंपनी चालू वर्ष 2023-24 में महिला इंजीनियरों को 1,000 से अधिक संख्या में नियुक्त करना चाहती है।
टाटा टेक्नोलॉजीज ने एक बयान में बताया कि कंपनी ने एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए महिलाओं को इसमें शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपना जेंडर डायवर्सिटी को इनकरेज करने के फोकस से इस कैंपेन को शुरू किया है।साथ ही इस अभियान से महिलाएं सशक्त और आत्म निर्भर बनेंगी।

इस कार्यक्रम का नाम रेनबो

अपने 'रेनबो' कार्यक्रम के माध्यम से, कंपनी ने कहा कि उसने अधिक महिलाओं को ऑनबोर्ड करने और सफल होने के लिए समानांतर रूप से सपोर्ट सिस्टम तैयार करने पर विशेष ध्यान देगा।
इसके तहत, वैरायटी के साथ टैलेंट पूल को आकर्षित करने और ऑनबोर्ड करने की दिशा में कोशिश करेगा, आगे बताया कि, "कंपनी का लक्ष्य वित्त वर्ष 2024 में 1000 (प्लस) महिला इंजीनियरों को नियुक्त करना है, ताकि इससे ऑफिस में जेंडर डाइवर्सिटी रेशियो को और मजबूत बनाया जा सके और महिलाओं के लिए विशिष्ट अवसरों की पहचान की जा सके।

कल के लिए महिला नेता को तैयार करना भी जरूरी

कंपनी ने कहा कि यह "लीडरब्रिज-विंग्स कार्यक्रम के माध्यम से कल के लिए महिला नेताओं को भी तैयार करेंगे। जो करियर के विकास पर भी ध्यान केंद्रित करेगा। छह महीने के विकासात्मक हस्तक्षेप का उद्देश्य महिला कर्मचारियों को उनकी नेतृत्व क्षमता को और विकसित करने और उनके करियर में उत्कृष्टता हासिल करने में मदद करना है।"

रूढ़ीवादिता से ऊपर उठकर, महिलाओं की भागीदारी पर फोकस

इसके अतिरिक्त, टाटा टेक्नोलॉजीज ने कहा कि वह "रूढ़ीवादित सोच को तोड़ने और समावेशिता की संस्कृति का निर्माण करने के उद्देश्य से" कर्मचारियों की भागीदारी और स्पीच के लिए, ज्यादा से ज्यादा मंच तैयार कर रही है।
कंपनी एक ऐसे सफल एनवायरनमेंट पर भी फोकस कर रही है, जिसका उद्देश्य एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र और बुनियादी ढांचा तैयार करना है, जो विविध कार्यबल का पोषण करता है।
Tata Technologies ने आखिरी वर्ष फरवरी में घोषणा कर बताया था कि, वह ग्राहकों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 12 महीने की अवधि में 3,000 से अधिक इनोवेटर्स की अपनी नियोजित भर्ती करने के समय की तुलना में वित्त वर्ष 2023 में कम से कम 1,000 से अधिक लोगों को काम पर नियुक्त करेगी। क्योंकि इसकी व्यावसायिक वृद्धि में तेजी आई है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story