×

UP Lekhpal Recruitment 2022: लेखपाल के पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें सारी जानकारी

UP Lekhpal Recruitment 2022 Notificatio: उत्तर प्रदेश सरकार लेखपाल भर्ती परीक्षा के माध्यम से लगभग साढ़े चार हजार पदों भरेगी।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 12 Sep 2022 3:27 PM GMT
up lekhpal bharti 2022 notification admit card eligibility criteria vacancy
X

up lekhpal bharti 2022 notification admit card eligibility criteria vacancy (Social Media)

UP Lekhpal Recruitment 2022 Notification: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए लेखपाल की बढ़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार लेखपाल भर्ती परीक्षा के माध्यम से लगभग साढ़े चार हजार पदों भरेगी। आपको बता दें कि जल्द ही इन पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। दरअसल इन भर्तियों निकलने का कारण यह है कि इस वर्ष 4443 लेखपालों का प्रमोशन कर उन्हें राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात कर दिया गया है। इससे जो पद खाली हुए हैं उन्हें ही राज्य सरका र भरने की तैयारी में है।

इतने हजार खाली है पद

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लेखपाल के कुल 30827 पद हैं। राजस्व विभाग ने वर्ष 2018-19, 2019-20 और 2020-21 में लेखपालों को प्रोन्नत करके रेवेन्यू इंस्पेक्टर का पद दे दिया। ऐसा 1222 उम्मदवारो के साथ हुआ, जिससे लेखपाल के 19509 पद भरें गए जबकि 11328 पद खाली रह गए।

इतने हजार पदों पर हुई है नियुक्ति

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 11328 पदों में से 8085 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा करा चुका है। अगर इन पदों पर भर्ती हो भी जाती है तो भी 3243 पद खाली रहेंगे। इसी बीच राजस्व विभाग ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर के पद पर 1221 और लेखपालों को पिछले माह में प्रमोट किया था। इस प्रमोशन के बाद भी लेखपाल के 4463 पद खाली रह गए हैं। बता दें कि लेखपाल का कैडर डिवीजनल कैडर है। इस बारे में आयुक्त और सचिव राजस्व परिषद मनीषा त्रिघाटिया ने सभी मंडलायुक्तों से कहा है कि चयन वर्ष 2020-21 व 2021-22 के साथ ही चयन वर्ष 2022-23 का अधियाचन भी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजना है। इसलिए मंडल में लेखपाल पद की कुल वैकेसी के आधार पर अधियाचन राजस्व परिषद को जल्द उपलब्ध करा दिया जाए।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story