×

UPSC CSE Prelims Result 2022 : सिविल सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Union Public Service Commission ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया है। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर रिजल्ट देख सकते हैं।

aman
Written By aman
Published on: 22 Jun 2022 2:59 PM GMT
upsc cse prelims result 2022 declared
X

upsc cse prelims result 2022 

UPSC CSE Prelims Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) यानी यूपीएससी (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 (Civil Services Preliminary Exam 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि यह परीक्षा 05 जून 2022 को आयोजित हुई थी। अभ्यर्थी आगे दिए गए लिंक पर क्लिक कर UPSC सिविल सेवा परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। अगर, उम्मीदवार चाहें तो रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

यूपीएससी आईएएस प्रीलिम्स परीक्षा 2022 (UPSC CSE Prelims Result 2022) में सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए हुए हैं। जहां आप अपने प्राप्तांक देख सकते हैं।

UPSC IAS Prelims Result 2022 के बाद अब क्या?

संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2022 में जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर रिजल्ट लिस्ट में होगा, उन्हें मुख्य परीक्षा (UPSC Main Examination 2020) में बैठने के योग्य माना जाएगा। उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने से पहले सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (Detailed Application Form-I) में फिर से आवेदन करना होगा। ज्ञात हो कि, DAF-I और उसके भरने के लिए तारीखें तथा महत्वपूर्ण निर्देश प्रस्तुत करने की घोषणा संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय पर की जाएगी।

क्या है UPSC CSE मार्क्स?

जानकारी के लिए बता दें कि, सीएस (पी) परीक्षा, 2022 की परीक्षा के अंक, कट ऑफ अंक (Cut Off Marks) और उत्तर कुंजी (Answer Key) आयोग की वेबसाइट अर्थात https://upsc.gov.in पर उपलब्ध होगी। सिविल सेवा परीक्षा, 2022 की प्रक्रिया पूरी होने यानी अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद ही अपलोड की जाएगी।

UPSC CSE Result 2022 कैसे करें डाउनलोड?

- सबसे पहले, UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।

- अब, होमपेज पर आपको रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगा।

- उस लिंक पर क्लिक करें 'परिणाम - सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022'

- अब, UPSC CSE Result 2022 पीडीएफ डाउनलोड करें।

- UPSC CSE Mains Exam 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के विवरण की जांच करें।

कब है UPSC CSE मुख्य परीक्षा?

उम्मीदवारों को यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा के बारे में नियत समय में सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर लगातार नज़र बनाए रखें।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story