×

UPSSSCRecruitment 2023:उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशनमे निकली बम्पर भर्तियां, जानिए पूरी आवेदन प्रक्रिया

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन की ओर से प्रवर्तन कांस्टेबल के पद पर 477 पदों पर भर्तियां निकली है। योग्य और इक्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई से 28 जुलाई के बीच अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आइये जानते है पूरी आवेदन प्रक्रिया...

Vertika Sonakia
Published on: 26 Jun 2023 7:41 AM GMT (Updated on: 26 Jun 2023 7:53 AM GMT)
UPSSSCRecruitment 2023:उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशनमे निकली बम्पर भर्तियां, जानिए पूरी आवेदन प्रक्रिया
X
UPSSSC Recruitment 2023(Photo: Social Media)

UPSSSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन की ओर से प्रवर्तन कांस्टेबल के पद पर 477 पदों पर भर्तियां निकली है। योग्य और इक्छुक उम्मीदवार 7 जुलाई से 28 जुलाई के बीच अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन 2023 भर्ती की शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन भर्ती में चयन करने के लिए उम्मीदवार को एक मान्यता प्राप्त विद्यालय से इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार ने उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित करे गए पीईटी 2022 परीक्षा पास हो। पीईटी परीक्षा पास होने के साथ ही अभियार्थी शारीरिक मानक भी पूर्ण करता हो।

चयन के लिए ज़रूरी शारीरिक मानक

1) पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लम्बाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। अनुसूचित जाती के उम्मीदवारों को इसमें कुछ छूट प्रतान की गयी है। उनकी लम्बाई 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
2) बिना फुलाए सीना 79 सेंटीमीटर होना चाहिए और फुलाकर 84 सेंटीमीटर। अनुसूचित जाती के उम्मीदवारों के लिए बिना फुलाए सीना 77 सेंटीमीटर और फुलाकर 82 सेंटीमीटर होना चाहिए।
3) महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लम्बाई 152 सेंटीमीटर और वज़न 40 किलो से कम नहीं होना चाहिए। अनुसूचित जाती की महिला उम्मीदवारों की लम्बाई 147 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन 2023 की चयन प्रक्रिया

1) लिखित परीक्षा
2) कम्प्यूटर परीक्षा
3) शारीरिक जांच

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन 2023 में कुल रिक्तियां

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन 2023 में प्रवर्तन कांस्टेबल के पद पर कुल 477 रिक्तियां निकाली गयी है। इनमे से 225 पद अनारक्षित के लिए, 93 पदअनुसूचित जाती के लिए है, 13 पद अनुसूचित जनजाति के लिए है, 99 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, 47 पद आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगो के लिए है।

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन 2023आवेदन प्रक्रिया

1) उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
2) उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन पर क्लिक करें ।
3) आपके सामने आये आप्लिकेशन फॉर्म को भरे।
4) फॉर्म के साथ सभी ज़रूरी दस्तावेज़ अटैच करें।
5) फॉर्म की फीस जमा करें।
6) भरा हुआ फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाले।

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन 2023 फॉर्म भरने की फीस

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन में प्रवर्तन कांस्टेबल का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार को मात्र 25 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन 2023 आयु सीमा

उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सिलेक्शन कमीशन में प्रवर्तन कांस्टेबल पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।

Vertika Sonakia

Vertika Sonakia

Next Story