×

UPSSSC PET 2022 Exam Date: इस तिथि को होगी PET 2022 की प्री-परीक्षा

UPSSSC PET 2022 Exam Date: आयोग के अनुसार PET 2022 की परीक्षा 15 से 16 अक्टूबर तक कराई जाएगी।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 10 Sep 2022 3:53 PM GMT
UPSSSC PET 2022 exam will be held 15 to 16 october
X

UPSSSC PET 2022 exam will be held 15 to 16 october (Social Media)

Click the Play button to listen to article

UPSSSC PET 2022 Exam Date: उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2022 के आयोजन में अब कुछ ही दिन शेष बचे है। आयोग के अनुसार PET 2022 की परीक्षा 15 से 16 अक्टूबर तक कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता रखने वाले 18 से 40 वर्ष की उम्र के आवदेक इस परीक्षा में शामिल हो सकते है। PET परीक्षा में लगभग 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हैं। इन आवेदकों के प्रवेश पत्र कुछ ही दिनों में आयोग द्वारा जारी करने की संभावना हैं। उम्मीदवारों को सलाह हैं कि किसी भी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।

इतने वर्ष तक वैध होंगे स्कोर कार्ड

आपको बता दें कि यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित किए जाने वाले PET परीक्षा का स्कोर कार्ड केवल एक ही वर्ष तक वैध रहेगा। साथ ही इसकी वैधता की गणना परिणाम जारी होने से एक वर्ष तक रहेगा। आयोग द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार यह स्कोर कार्ड 27 अक्तूबर 2022 तक मान्य रहेगा। जबकि वर्ष 2022 में यह पात्रता परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर को कराया जाएगा।

इसमें शामिल है यें प्रमुख पद

आयोग ने यूपी पीईटी (प्रारंभिक पात्रता परीक्षा) 2022 परीक्षा के पाठ्यक्रम को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है। इस परीक्षा के माध्यम से ग्रुप सी के पदों पर नियुक्ति होती है। पीईटी 2022 की तैयारी करने उम्मीदवार को विस्तृत परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम से परिचित होना चाहिए जैसा कि आयोग द्वारा दर्शाया गया है। यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2022 में यूपी सहायक सांख्यिकी अधिकारी, यूपी लेखपाल, यूपी ग्राम विकास अधिकारी इत्यादि जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं। UPSSSC परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को 10 सेक्शन की तैयारी करनी होती है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर लें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story