×

UPSSSC PET की लास्ट डेट बढ़ी, ये है नई तिथि

UPSSSC PET: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक परीक्षा (PET) 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया है।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 29 July 2022 7:21 AM GMT (Updated on: 29 July 2022 9:14 AM GMT)
upsssc pet last date extended, here is the new date
X

upsssc pet exam 2022(social media)

UPSSSC PET: अगर अभी तक आपने UPSSSC PET के लिए आवेदन नहीं किया है तो आपके लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने उत्तर प्रदेश प्रारंभिक परीक्षा (PET) 2022 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया है। दरअसल सर्वर पर हेवी लोड के कारण आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in सुचारू रुप से चल नहीं रहीं थी। अगर तिथि नहीं बढ़ाई जाती तो हजारों अभ्यर्थी आवेदन करने से चूक जाते।

क्या हैं UPSSSC PET परीक्षा ?

जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करते हैं वे राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में जैसें- क्लर्क, लेखपाल आदि पदों पर आवेदन करने के योग्य होंगे। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, मेन एक्जाम और फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। UPSSSC PET परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। वहीं आवेदकों को परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

UPSSSC PET नोटिफिकेशन तिथि -दिनांक 28 जून 2022

आवेदन-पत्र शुरू होने की तिथि -28 जून 2022

अंतिम तिथि -31 जुलाई 2022

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवारों को हाईस्कूल या इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।

कैसें करे आवेदन

आयोग द्वारा 28 जून से 31 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवारों को निम्न चरणों को भरना चाहिए।

चरण 1- पंजीकरण: यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और 'नोटिफिकेशन टैब' पर जाएं। फिर 'अप्लाई' पर क्लिक करें और 'कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें। अब, अपने व्यक्तिगत विवरण का उपयोग करके खुद को पंजीकृत करें।

1. उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन

2. फोटो व हस्ताक्षर अपलोड

3. फॉर्म का शेष विवरण भरना

4. फीस का भुगतान व एप्लीकेशन सब्मिशन

5. फॉर्म का प्रिंट आउट लेना

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार के लिए रु.185 जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवार के लिए 95 रू और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार के लिए 35 रू हैं।

UPSSSC PET सिलेबस

विषय का नाम प्रश्नों की कुल संख्या मार्क

भारतीय इतिहास 05 05

भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 05 05

भूगोल 05 05

भारतीय अर्थव्यवस्था 05 05

भारतीय संविधान और लोक प्रशासन 05 05

सामान्य विज्ञान 05 05

अंकगणित 05 05

सामान्य हिंदी 05 05

सामान्य अंग्रेजी 05 05

तार्किक विचार 05 05

सामयिकी 10 10

सामान्य जागरूकता 10 10

अपठित गद्यांश का विश्लेषण 10 10

ग्राफ व्याख्या 10 10

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story