UPSSSC VAN DAROGA RESULT 2024 OUT UPDATE: उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती का फाइनल परिणाम, 701 कैंडिडेट्स का हुआ चयन

UP VAN DAROGA RESULT OUT:यूपी वन दरोगा भर्ती का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है रिजल्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध हैं

Garima Shukla
Written By Garima Shukla
Published on: 10 Oct 2024 10:56 AM GMT (Updated on: 10 Oct 2024 11:02 AM GMT)
UPSSSC VAN DAROGA RESULT 2024 OUT UPDATE: उत्तर प्रदेश वन दरोगा भर्ती का फाइनल परिणाम, 701 कैंडिडेट्स का हुआ चयन
X

UPSSSC VAN DAROGA RESULT : यूपी वन दरोगा भर्ती परिणाम को लेकर अच्छी खबर है Iउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ,UPSSSC द्वारा UPSSSC वन दरोगा भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है I जिन भी अभ्यर्थी ने ये परीक्षा दी थी वे वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट से देख सकते हैं I

701 पदों पर कैंडिडेट्स का चयन
उत्तर प्रदेश वन दरोगा परीक्षा कुल 701 पदों के लिए आयोजित की गई थी। UPSSSC द्वारा 701 पदों के लिए कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट घोषित की गयी है । इन पदों में से सामान्य श्रेणी अभ्यर्थी के 288 पदों, अनुसूचित जाति (SC) के 160 पदों, अनुसूचित जनजाति (ST) के 20 पदों, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के 163 पदों और आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) के 70 पदों पर चयन किया गया है. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित पदों 14, महिला के 140 पदों, सैन्य वियोजित/ भूतपूर्व सैनिक के 35 पदों, पर सिलेक्शन किया गया है.

परिणाम देखने की प्रक्रिया

UPSSSC वन दरोगा भर्ती परिणाम देखने के लिए सर्वप्रथम पहले अधिकृत वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. वहां दिए गए Notice Board में मुख्य परीक्षा वन दरोगा भर्ती रिजल्ट के लिंक पर विजिट करें परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट पर उपलब्ध होगा, यहाँ कैंडिडेट्स अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

Garima Shukla

Garima Shukla

Content Writer

Next Story