TRENDING TAGS :
महिला के साथ छेड़छाड़, गृहमंत्री बोले- बड़े शहरों में ऐसा होता रहता
बेंगलुरु में एक महिला के साथ सड़क पर छेड़छाड़ की गई। इस मामले पर राज्य के गृह मंत्री ने हैरान कर देने वाला कमेंट किया है।
कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने छेड़छाड़ मामले पर किया चौंकाने वाला कमेंट
Bengaluru News: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसके बाद राज्य के गृह मंत्री ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिससे हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं। आइये पूरा मामला जानते हैं।
क्या है महिला संग छेड़छाड़ का मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 अप्रैल को बेंगलुरु में सद्दुगुंटेपल्या के पास एक सुनसान सड़क पर 2 महिलाएं टहल रही थीं। अचानक एक बदमाश महिलाओं के पास आया और उनमें से एक महिला को दीवार के पास धकेल कर उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद बदमाश वहां से भाग गया। यह घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फिलहाल इस मामले को लेकर साउथ ईस्ट बेंगलुरु की डीसीपी सारा फातिमा ने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और बीएनएस की धारा 74,75,78 के तहत FIR भी दर्ज कर ली गई है।
कर्नाटक के गृह मंत्री ने क्या कहा?
बेंगलुरु में इस घटना पर प्रतिक्रिता देते हुए कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार (7 अप्रैल) को बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा, "बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है, वह कानून के मुताबिक की जाएगी। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी की वजह से शहर में शांति है।"
गृह मंत्री परमेश्वर ने आगे कहा कि वह बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी. दयानंद को गश्त और निगरानी प्रणाली को मजबूत करने के लिए निर्देश देते रहते हैं। पुलिस बारिश और ठंड की परवाह किए बिना 24 घंटे काम कर रही है। इसी वजह से बेंगलुरु में शांति है। हालांकि, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में इस तरह की घटनाएं यहां-वहां होती रहती हैं। फिलहाल मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई हो रही।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!