×

BS Yediyurappa Resignation: येदियुरप्पा का इस्तीफा आज! कौन होगा कर्नाटक का अगला सीएम

BS Yediyurappa Resignation : बीएस येदियुरप्पा इस्तीफा क्यों दे रहे हैं, या येदियुरप्पा के इस्तीफे की वजह क्या है? वहीं येदियुरप्पा के बाद कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ?

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 25 July 2021 4:13 AM GMT
B.S. Yediyurappa
X

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

BS Yediyurappa Resignation : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई हैं। आज बीएस येदियुरप्पा सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि येदियुरप्पा अपने पद से आज ही इस्तीफा दे सकते हैं। सवाल है कि बीएस येदियुरप्पा इस्तीफा क्यों दे रहे (Yediyurappa Resign Kyu Kar Rahe) हैं, या येदियुरप्पा के इस्तीफे की वजह क्या (Yediyurappa Ke Istife Ki Vajah Kya Hai) है? वहीं येदियुरप्पा के बाद कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन (Karnataka Ka Agla CM kaun) होगा ?

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आज दे सकते हैं इस्तीफा

दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा देने के संकेत दिए थे। उन्होने दो दिन पहले ही कहा था कि सरकार के दो साल पूरे हो गए हैं। किसी और के लिए रास्ता बनाने के लिए वह जल्द ही इस्तीफा दे देंगे। इसके साथ ही येदियुरप्पा ने कहा था कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जो तय करेंगे, उसका वह पालन करेंगे। 25 को देखते हैंं कि क्या होता है।


येदियुरप्पा क्यों दे रहे इस्तीफा

आज 25 जुलाई है और कर्नाटक सरकार के लिए खास दिन। येदियुरप्पा बार बार इस बात पर बल दे रहे हैं कि पार्टी ने उनसे इस्तीफा नहीं मांगा है। वह सत्ता में रहें या न रहें भाजपा के लिए काम करते रहेंगे और पार्टी को सत्ता में लाने के लिए काम करना येदियुरप्पा ने अपना कर्तव्य माना। येदियुरप्पा क्यों इस्तीफा देना चाहते हैं इसकी कोई पुष्ट वजह तो पता नहीं चल सकी है लेकिन येदियुरप्पा का कहना है कि वह दूसरे लोगों को मौका देने के लिए इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं। सीएम येदियुरप्पा कब इस्तीफा देंगे (Yediyurappa kab resign Denge) ? इस सवाल पर सीएम ने कहा कि 'जब हाईकमान से निर्देश आएंगे, तो मैं पद से इस्‍तीफा दे दूंगा और पार्टी के लिए काम करूंगा।'

कर्नाटक का अगला सीएम कौन

अब ऐसे में अगर येदियुरप्पा पद छोड़ देते हैं तो भाजपा कर्नाटक में किसे अगला सीएम बनाएगी। वैसे कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा (Karnataka Ka Agla CM Kaun Hoga), इस पर भाजपा ने अभी तक किसी के नाम का एलान नहीं किया है। हालांकि कर्नाटक के संभावित मुख्यमंत्री के तौर पर रेस में कई नाम शामिल हैं।


येदियुरप्पा के बाद कर्नाटक सीएम की रेस में दो बड़े नाम पर काफी चर्चा है। केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी का नाम कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर सामने आ रहा है। इसके अलावा कर्नाटक सरकार में खनन मंत्री व उद्योगपति एमआर निरानी को भी येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि प्रह्लाद जोशी और निरानी दोनों ने ही साफ तौर पर मना कर दिया कि उन्हें इस बारें में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

Shivani

Shivani

Next Story