Karnataka: मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार सहित कई नेता गिरफ्तार

Karnataka: कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल आत्महत्या मामले में कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Shashi kant gautam
Published on: 14 April 2022 9:13 AM GMT
Karnataka: Congress protests against Minister Eshwarappa: Photo - Social Media
X

कर्नाटका: मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: Photo - Social Media 

Karnataka: कर्नाटक में ठेकेदार संतोष पाटिल द्वारा राज्य सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या का मामला (suicide case) तेजी से तूल पकड़ रहा है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी (congress party) के नेता लगातार ईश्वरप्पा के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा जारी विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार सहित अन्य को राज्य पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस के सभी नेता मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ ठेकेदार की मौत के मामले उचित कार्यवाही और मंत्री पद से इस्तीफे की मांग (demand resignation) कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी द्वारा ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत के बाद से लागतात ईश्वरप्पा को मंत्री पद से हटाने की मांग चल रही है। इस बीच कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार (BJP Government) की घेरबंदी कर दी थी। हालांकि, आत्महत्या से पहले संतोष द्वारा मंत्री पर लगाए गए आरोपों के आधार पर मंत्री ईश्वरप्पा सहित अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ गुरुवार को जारी विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं रणदीप सुरजेवाला, सिद्धारमैया सहित अन्य को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत का मामला-

ठेकेदार संतोष पाटिल (Contractor Santosh Patil) ने अपने एक मित्र को भेजे गए संदेश में मंत्री ईश्वरप्पा को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पूर्व संतोष ने पीएम मोदी को भी एक चिट्ठी लिखी थी जिसमें मंत्री ईश्वरप्पा द्वारा ठेके के एवज में 40 प्रतिशत का कमीशन मांगे जाने की बात कही थी। संतोष द्वारा आत्महत्या से पहले मंत्री ईश्वरप्पा पर लगाए गए इन आरोपों के आधार पर पुलिस ने मंत्री और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कानूनी कार्यवाही करने की मांग

कांग्रेस नेता भी ईश्वरप्पा पर कमीशन खोरी और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मंत्री पद से हटाने और कानूनी कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

taza khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story