×

लैंडिंग करते समय फटा IndiGo फ्लाइट का टायर, प्लेन में कई यात्री मौजूद

कर्नाटक के हुबली में सोमवार को शाम के समय लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट का टायर फट गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 15 Jun 2021 7:29 AM GMT
An IndiGo flights tire burst during its evening landing in Hubballi, Karnataka on Monday.
X

इंडिगो फ्लाइट (फोटो-सोशल मीडिया)

हुबली: कर्नाटक के हुबली में भीषण हादसा होते-होते टल गया। यहां सोमवार को शाम के समय लैंडिंग के दौरान इंडिगो की फ्लाइट का टायर फट गया। लेकिन इस हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, किसी भी तरह जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है।

ऐसे में बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई-7979 केरल के कन्नूर से कर्नाटक के हुबली आई थी। ऐसे में हुबली में लैंडिंग के दौरान विमान का टायर अचानक फट गया। उसी दौरान पायलट ने हालातों पर काबू पा लिया। फिलहाल इस हादसे में किसी भी मुसाफिर और क्रू मेंबर को नुकसान नहीं हुआ।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story