Karnataka Bribery Case: कर्नाटक के बीजेपी विधायक मदन विरुपक्षप्पा रिश्वत मामले में गिरफ्तार, घर से मिले थे 7 करोंड़

Karnataka Bribery Case: विरूपक्षप्पा पर केएसडीएल में रसायन की आपूर्ति के लिए 81 लाख रिश्वत मांगने का आरोप है।

Anant Shukla
Published on: 27 March 2023 11:01 PM GMT
Karnataka Bribery Case: कर्नाटक के बीजेपी विधायक मदन विरुपक्षप्पा रिश्वत मामले में गिरफ्तार, घर से मिले थे 7 करोंड़
X
bjp mla madal virupakshappa (Photo-Social Media)

Karnataka Bribery Case: भाजपा विधायक मदन विरूपक्षप्पा का अंतरिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद रिश्वत मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायमूर्ति के. नटराजन ने उनकी जमानत याचिका खारिज की है। मदन को आज (27 मार्च को) तुमकुरु में क्याथासंद्रा टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया। बता दें कि विधायक पुत्र प्रशांत मदल को लोकायुक्त अधिकारियों ने एक ठेकेदार से 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए 2 मार्च को रंगे हाथों पकड़ा था। आरोप है कि वे अपने पिता की ओर से रिश्वत ले रहे थे। विरुपक्षप्पा के आवास से 7 कैश जब्त किया गया था। प्रशांत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानें क्या है पूरा मामला

विरूपक्षप्पा पर केएसडीएल में रसायन की आपूर्ति के लिए 81 लाख रिश्वत मांगने का आरोप है। इसके बाद उन्होने केएसडीएल के अध्यक्ष पद से स्तिफा दे दिया। मामले की जांच कर रही लोकायुक्त पुलिस ने बताया था कि ये रिश्वत कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड को कच्चे माल की सप्लाई के लिए एक टेंडर हासिल करने के लिए थी।

विधायक ने कहा फंसाया जा रहा है

विधायक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा फंसाया जा रहा है। उन्होने अपने बेटे को भी निर्दोष बताया। दवा किया कि उनके बेटे को साजिशन फंसाया जा रहा है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story