×

कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी इस मंत्री को सौंप सकती है कमान

Karnataka CM Resign: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अब सूबे की कमान कौन संभालेगा।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 26 July 2021 9:27 AM GMT (Updated on: 26 July 2021 9:28 AM GMT)
कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी इस मंत्री को सौंप सकती है कमान
X

प्रधानमंत्री मोदी संग गृहमंत्री अमित शाह (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Karnataka CM Resign: कर्नाटक के मुख्यमंत्री (Karnataka Chief Minister) बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyuppa Resignation) द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद कर्नाटक की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है। वैसे बीते काफी समय पहले से यह कयास लगाए जा रहे थे कि जल्द ही येदियुरप्पा की मुख्यमंत्री की कुर्सी जा सकती है, लेकिन आज इन अटकलों पर विराम लग गया है।

अब येदियुरप्पा का इस्तीफा (Yediyurappa Ka Istifa) हो जाने के बाद सवाल ये है कि आखिर बीजेपी कर्नाटक की कमान किसे सौंपेगी। कौन कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री (Karnataka Ka Naya Mukhyamantri) बनेगा? वैसे बता दें कि संसद भवन में जेपी नड्डा और अमित शाह के बीच हुई बैठक में सूबे के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा की गई है। सूत्रों का कहना है कि इस हफ्ते के अंत तक मुख्यमंत्री के नाम को लेकर निर्णय लिया जाएगा, तब तक येदियुरप्पा सूबे के कार्यवाहक मुख्यमंत्री होंगे।

मुख्यमंत्री की रेस में ये नाम सबसे आगे-

वैसे कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनने के रेस में तीन नाम रेस में हैं। जिनमें बसवराज बोम्मई, विश्वेश्वरा हेगड़े कगेरी और प्रह्रलाद जोशी शामिल हैं।

बसवराज बोम्मई- लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बोम्मई कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री व कानून मंत्री भी हैं। इन्हें राज्य की कमान सौंपी जा सकती है।

विश्वेश्वरा हेगड़े कगेरी- ब्राह्मण समाज के कगेरी कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

प्रह्रलाद जोशी- जोशी केंद्रीय कोयला खनन मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

लिंगायत समुदाय से होगा अगला मुख्यमंत्री?

मिली जानकारी के मुताबिक, RSS लिंगायत समुदाय से ही किसी मंत्री या विधायक को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। येदियुरप्पा भी लिंगायत समुदाय से ही आते हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि बीजेपी गैर लिंगायत को भी मुख्यमंत्री बना सकती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story