×

Karnataka का अगला मुख्यमंत्री कौन आज होगा फैसला, 7 बजे विधायक दल की बैठक

Karnataka New Chief Minister: बीजेपी विधायक दल की शाम 7 बजे बैठक होने जा रही है, जिसमें पता चलेगा कि कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। Karnataka CM Resign , BS Yeduyurappa Resignation, yediyurappa Ka istifa, karnataka BJP, Karnataka Ka Agla CM Kaun, Nya CM Kaun

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 27 July 2021 12:39 PM GMT
Karnataka का अगला मुख्यमंत्री कौन आज होगा फैसला, 7 बजे विधायक दल की बैठक
X

बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो साभार- ट्विटर)

Karnataka New Chief Minister: कर्नाटक के मुख्यमंत्री (Karnataka Chief Minister) बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyuppa Resignation) ने कल यानी सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे के बाद येदियुरप्पा (BS Yediyurappa Resigns) ने कहा था कि उन्होंने खुद की इच्छा से अपने पद से इस्तीफा दिया है, इसके लिए उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला गया।

हालांकि अब मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली होने के बाद सूबे की कमान किसे सौंपी जाएगी यानी कर्नाटक का अगला सीएम कौन होगा (Karnataka Ka Agla CM Kaun) इस पर चर्चा तेज हो गई है और माना जा रहा है कि आज नया मुख्यमंत्री का चयन भी कर लिया जाएगा। दरअसल, मंगलवार शाम सात बजे कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी द्वारा नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। इस बात की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता बासवराज बोम्मई ने दी है।

इनमें से किसी एक नाम पर लग सकती है मुहर

वैसे कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनने के रेस में तीन नाम रेस में सबसे आगे हैं। जिनमें बसवराज बोम्मई, विश्वेश्वरा हेगड़े कगेरी और प्रह्रलाद जोशी शामिल हैं।

बसवराज बोम्मई- लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखने वाले बोम्मई कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री व कानून मंत्री भी हैं। इन्हें राज्य की कमान सौंपी जा सकती है।

विश्वेश्वरा हेगड़े कगेरी- ब्राह्मण समाज के कगेरी कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष हैं।

प्रह्रलाद जोशी- जोशी केंद्रीय कोयला खनन मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं।

वैसे मिली जानकारी के मुताबिक, RSS लिंगायत समुदाय से ही किसी मंत्री या विधायक को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहता है। येदियुरप्पा भी लिंगायत समुदाय से ही आते हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि बीजेपी गैर लिंगायत को भी मुख्यमंत्री बना सकती है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story