×

Diwali 2022: देश के इस राज्य में नहीं मनाई जाती दिवाली, जानें क्यों?

Diwali 2022: दिवाली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ में मनाया जा रहा है, लेकिन देश का एक ऐसा राज्य भी है जहां दिवाली नहीं मनाई जाती है। जानें कहां...

Jugul Kishor
Published on: 24 Oct 2022 7:20 AM GMT
Diwali 2022
X

Diwali 2022 (Pic: Social Media)

Diwali 2022: दिवाली 2022 का त्योहार पूरे भारत में बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ में मनाया जा रहा है। पूरा देश दुल्हन की तरह सजा हुआ है। प्रकाश व प्रसन्नता का पर्व दिवाली एक ऐसा त्योहार है जिसकी चमक देश ही नहीं विदेशों में भी देखने को मिलती है। देश में हर कोई दिवाली को अपने ढंग से इंज्वाय कर रहा है। दिवाली के दिन लोग अपने घरों और ऑफिसों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दिवाली त्योहार भारत के ही कुछ जगहों पर नहीं मनाया जाता है।

दिवाली न मनाने के साथ-साथ इन जगहों के लोग माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा भी नहीं करते हैं। वजह जानकार आप हैरान रह जाएंगे कि दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है। तो आइये जानते हैं कि आखिर देश के कुछ हिस्सों में दिवाली क्यों नहीं मनाई जाती है। आखिर क्या हैं इसके पीछे की मान्यताएं।

कोच्चि शहर में ही मनाई जाती है दिवाली

भारत में केरल एक ऐसा राज्य है जहां पर दिवाली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। केरल में ओणम से लेकर क्रिसमस और शिवरात्रि का त्योहार काफी धूमधाम के साथ में मनाया जाता है। केरल राज्य के एर्नाकुलम जिले के कोच्चि शहर में ही केवल दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा केरल में कहीं भी दिवाली की किसी प्रकार को कोई रौनक देखने को नहीं मिलती है।

केरल में क्यों नहीं मनाई जाती है दिवाली?

केरल राज्य में ऐसी मान्यताएं है कि यहां पर महाबली नाम का एक राक्षस राज किया करता था। यहां पर उसकी पूजा की जाती है। दिवाली के दिन ही भगवान राम ने रावण का वध कर दिया था। ऐसे में एक राक्षस के हार जाने के कारण केरल के लोग दिवाली का त्योहार नहीं मनाते हैं। ऐसे में राजा की मौत जाने के बाद से दिवाली न मनाने का विधान बन गया ।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story