गले में डाला बेल्ट, फिर घुटनों के बल चलवाकर चाटने... कर्मचारियों के साथ ये कंपनी कर रही अपमानजनक हरकत

Kerala News: केरल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कर्मचारियों को घुटनों के बल चलने और प्लेट चाटने पर मजबूर किया गया।

Gausiya Bano
Published on: 6 April 2025 8:15 AM
kerala kochi viral video marketing company torturing underperforming employee
X

Kochi Viral Video: केरल के कोच्चि से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी मार्केटिंग कंपनी पर आरोप है कि टारगेट पूरा नहीं होने पर वह अपने कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार करती है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारियों के गले पर पट्टा बांधकर घुटनों के बल चलाया जा रहा है।

कपड़े उतरवाने और सड़े फल खिलाने की सजा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारियों के साथ अमानवीय व्यवहार होता दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस कंपनी का नाम हिंदुस्तान पॉवरलिंक्स कंपनी है, जो टॉरगेट पूरा न करने वाले कर्मचारियों को सजा देती है। कर्मचारियों के गले में बेल्ट बांधकर उन्हें कुत्ते की तरह चलने और भौंकने के लिए मजबूर किया जाता है और जमीन से सड़े हुए फल चाटने के लिए कहा जाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसे शर्मनाक घटना बताते हुए जांच की मांग की। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह वीडियो कंपनी के एक पूर्व मैनेजर ने कुछ महीने पहले शूट किया था। और इस मैनेजर का कंपनी के मालिक के साथ विवाद था।

हिंदुस्तान पॉवरलिंक्स कंपनी का यह वीडियो अपमानजनक और अमानवीय है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं भी दी, जिसके बाद केरल सरकार हरकत में आ गई। श्रम विभाग ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।

कर्मचारियों के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा- श्रम मंत्री

श्रम मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने इस मामले को लेकर जांच का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह वीडियो विचलित करने वाला है। केरल जैसे राज्य में इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

Gausiya Bano

Gausiya Bano

Content Writer

मैं गौसिया बानो आज से न्यूजट्रैक में कार्यरत हूं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। पत्रकारिता में 2.5 साल का अनुभव है। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूजबाइट्स और राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी हूँ।

Next Story