×

लच्छू महाराज की 74वीं जयंती आज, GOOGLE ने डूडल बनाकर किया याद

Manali Rastogi
Published on: 16 Oct 2018 4:03 AM GMT
लच्छू महाराज की 74वीं जयंती आज, GOOGLE ने डूडल बनाकर किया याद
X

लखनऊ: बनारस घराने के महान तबला वादक लच्छू महाराज की आज 74वीं जयंती है। उनकी जयंती के मौके पर सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। चूंकि, आज लच्छू जी महाराज की 74वीं जयंती है, इसलिए हम आपको उनके बारे में कुछ रोचक बातें बताएंगे। तो आईए करीब से जानते हैं लच्छू महाराज को।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक पॉल एलेन, 65 साल की उम्र में हुआ निधन

  1. लक्ष्मी नारायण सिंह लच्छू महाराज का असली नाम है।
  2. उत्तर प्रदेश के बनारस में 16 अक्टूबर 1944 को लच्छू जी महाराज का जन्म हुआ था।
  3. देश-विदेश में उन्होंने तबला वादन के लिए नाम कमाया।
  4. बहुत कम लोगों को पता है कि वो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
  5. लच्छू जी महाराज के कुचल 12 भाई-बहन थे।
  6. ये भी बहुत कम लोगों को पता है कि एक्टर गोविंदा लच्छू जी महाराज के भांजे हैं। जी हां, गोविंदा की मां निर्मला लच्छू महाराज की बहन हैं।
  7. लच्छू जी महाराज ने लव मैरिज की थी। उन्होंने एक फ्रेंच से शादी की थी, जिनका नाम टीना था। टीना से उनको एक बेटी भी है, जिसका नाम नारायणी है।
  8. 27 जुलाई 2016 को लच्छू जी महाराज ने अपनी आखिरी सांस ली। उनकी हार्ट अटैक के कारण मृत्यु हो गई थी।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story