×

लंदन: पार्सन्स ग्रीन स्टेशन में धमाका, कई घायल, ट्रंप ने की निंदा

By
Published on: 15 Sep 2017 10:45 AM GMT
लंदन: पार्सन्स ग्रीन स्टेशन में धमाका, कई घायल, ट्रंप ने की निंदा
X

लंदन: लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन यानी लंदन ट्यूब में धमाके की खबर है, जिसमें कई यात्रियों के चेहरे झुलस गए हैं।

पुलिस ने बताया कि पश्चिमी लंदन के पार्सन्स ग्रीन स्टेशन पर धमाका हुआ। लंदन एंबुलेंस के मुताबिक घटनास्थल पर डॉक्टर मौजूद हैं। एक समाचार एजेंसी को एक महिला ने बताया कि धमाके के बाद मची भगदड़ में भी कुछ लोग घायल हो गए हैं। वहीँ इस घटना की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने निंदा करते हुए ट्विट किया 'कायर आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया है ये सभी बीमार और पागल है ।'

यह भी पढ़ें: मुंबई बम ब्लास्ट: अबू सलेम की सजा पर सरायमीर में खामोशी

साउथ वेस्ट लंदन में आने वाले इस इलाके की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके में कई लोग घायल हुए हैं। धमाके में कई घायलों के शरीर जल गए हैं। मौके पर पुलिस और फायर सर्विस पहुंच गई है। धमाके के बाद वहां पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई ब्लास्ट मामले में रियाज सिद्दीकी को 10 साल की सजा, कोई जुर्माना नहीं

लंदन के समय के अनुसार, सुबह 8:20 बजे धमाके की सूचना मिली, इसके बाद एंबुलेंस और जरूरी सामग्री भेजी गई। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। धमाके के बाद लंदन ट्यूब ट्रेन सेवा के एक हिस्से में सर्विस रोक दी गई है।

कैसे हुआ धमाका

बताया जा रहा है कि ये धमाका एक टैंकर के फटने से हुआ है। यह इलाका साउथ वेस्ट लंदन में आता है। लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन के ट्यूब ट्रेन कहा जाता है और यह आम लोगों की आवाजाही के लिए एक प्रमुख साधन है। स्टेशन को खाली करवा लिया गया है। तलाशी अभियान जारी है।

धमाके के वक्त लोगों के स्कूल और दफ्तर जाने का समय था, इस वजह वहां भीड़ थी। एक प्लास्टिक की बाल्टी नुमा चीज में यह धमाका हुआ। हालांकि यह धमाका कम तीव्रता का था, लेकिन इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

लंदन में हुए धमाके के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट कर इस घटना की निंदा की।



Next Story