×

बलात्कारी राम रहीम को जेल में दी जा रही फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं

By
Published on: 26 Aug 2017 5:01 AM GMT
बलात्कारी राम रहीम को जेल में दी जा रही फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं
X
बलात्कारी राम रहीम को जेल में दी जा रही फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं

रोहतक: डेरा प्रमुख राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने दो महिला शिष्यों के यौन उत्पीड़न व दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देकर उन्हें जेल भेज दिया है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि रोहतक जेल में बंद इस बलात्कारी बाबा को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

क्या-क्या दी जा रहीं हैं सुविधाएं

बलात्कारी बाबा राम रहीम के सेल में न केवल एसी लगा हुआ है बल्कि उसे वाटर प्यूरीफायर क साफ़ पानी पीने के लिए मुहैया कराया जा रहा है। उससे भी ज्यादा खास बात है कि गुरमीत राम रहीम को परेशानी ना हो, इसके लिए उन्हें एक सहायक भी दिया गया है। जेल में राम रहीम के कमरे में बेड रखा गया है। इसके अलावा वह अपने साथ लेकर गए वीआईपी कपड़ों को पहनेगा।

सवाल यह उठता है कि देश में क्या कानून सिर्फ गरीब तबके के लोगों के लिए ही है? एक बलात्कारी को आखिर क्यों ऐसा वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है?

कौन-कौन से चार्ज लगे हैं बाबा राम रहीम पर

राम रहीम को IPC की धारा 376 यानी बलात्कार और धारा 506 यानी जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाया गया है। यौन शोषण मामले में दोषी करार मिलने के बाद राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया, पर वहां उसे फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

हालांकि जेल के डीजी का कहना है कि बाबा को ऐसा कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है।



Next Story