×

मथुरा कांडः आरोपी चंदन फैमिली के साथ हुआ अरेस्ट, SO को मारी थी गोली

By
Published on: 15 Jun 2016 8:18 AM GMT
मथुरा कांडः आरोपी चंदन फैमिली के साथ हुआ अरेस्ट, SO को मारी थी गोली
X

[nextpage title="next" ]chandan-bose-mathura-02

बस्तीः मथुरा कांड के आरोपी चंदन बोस को पुलिस ने बुधवार को बस्ती से फैमिली के साथ अरेस्ट कर लिया है। चंदन रामवृक्ष का करीबी और शार्प शूटर है। उसने एसओ संतोष यादव की गोली मारकर हत्या की थी। चन्दन बोस के पकड़े जाने के बाद पुलिस को इस मामले में कई और अहम सुराग हाथ लग सकते हैंं। पुलिस की मानें तो चन्दन कुमार मथुरा कांड में मुख्य आरोपी रामवृक्ष का दूसरा हाथ था।

क्या कहा एसपी बस्ती ने ?

एसपी बस्ती कृपा शंकर सिंह ने बताया कि बस्ती के परशुरामपुर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ आरोपी चंदन बोस को कथौलिया से गिरफ्तार किया है। चंदन बोस के साथ उसकी पत्नी भी अरेस्ट हुई है। रामवृक्ष का सेकंड कमांडर नक्सली चन्दन बोस पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। जवाहर बाग़ में जब एसओ संतोष कुमार यादव भीड़ में फंसे थे। एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को बचाने के की जद्दोजहद कर रहे थे। उसी दौरान चन्दन बोस ने उन्हें पेड़ से निशाना बना कर ढेर कर दिया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश कर रही थी।

क्या था मामला?

-चंदन पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

-चंदन जवाहरबाग कांड के बाद से फरार था।

-उसी ने एसओ संतोष यादव की हत्या की थी।

ये भी पढ़ें...मथुरा कांड: परिवार के लोगों ने रामवृक्ष का शव लेने से किया इंकार

-पुलिस की छापेमारी के दौरान चंदन घायल था।

-अरेस्ट की सूचना पर मथुरा से पुलिस की एक टीम बस्ती रवाना हो चुकी है।

-पुलिस मथुरा के जवाहरबाग पार्क से 2 जून की शाम को अतिक्रमण हटाने गई थी।

-रामवृक्ष और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था।

-इसमें एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष यादव शहीद हो गए थे।

-इसके बाद पुलिस कार्रवाई में 30 से ज्यादा उपद्रवियों की भी मौत हो गई थी।

आगे की स्लाइड में देखिए, गिरफ्तारी का वीडियो...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

आगे की स्लाइड में देखिए, शहीद संतोष यादव की फाइल फोटो...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

santosh-kumar-so फाइल फोटो: जवाहर बाग कांड में शहीद हुए संतोष कुमार

[/nextpage]

Next Story