×

विनोद खन्ना का शरीर पंचतत्व में विलीन, 'अकबर-एंथोनी' सहित कई सितारों ने दी श्रद्धां‍जलि

By
Published on: 27 April 2017 6:46 AM GMT
विनोद खन्ना का शरीर पंचतत्व में विलीन, अकबर-एंथोनी सहित कई सितारों ने दी श्रद्धां‍जलि
X

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दे दी गई। वर्ली श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। विनोद खन्ना को श्रद्धांजलि देने बॉलीवुड के कई बड़े सितारे यहां जुटे हैं। अमिताभ बच्चन, अभि‍षेक बच्चन, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, कबीर बेदी, दिया मिर्जा और उनके पति पहुंच गए हैं। इसी के साथ उनके बेटे अक्षय खन्ना भी वहां नजर आए, लेकिन वह बिलुकल भी पहचान में नहीं आ रहे थे।

बता दें, कि गुरुवार (27 अप्रैल) को विनोद खन्ना का मुंबई के एक हॉस्पिटल में देहांत हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। कुछ समय पहले सोशल मीडिया में वायरल हुई तस्वीर में उनकी हालत देख उनके चाहने वालों को झटका लगा था। उस वक्त उन्हें ब्लड कैंसर की शिकायत बताई गई थी।

विनोद खन्ना पंजाब में 4 बार गुरुदासपुर से सांसद रहे। उनकी आखिरी फिल्म 'एक रानी ऐसी भी थी'। इससे पहले वह बादशाह शाहरुख़ के साथ फिल्म 'दिलवाले' में नजर आए थे। पीएम मोदी ने भी ट्वीट करके दुख जाहिर किया।



यह भी पढ़ें: OMG: विनोद खन्ना को पाने की जिद में ये एक्ट्रेस करती थी कुछ ऐसी हरकतें, पर नहीं हुआ सपना पूरा

बॉलीवुड में दयावान, कुर्बानी और अमर अकबर एंथोनी जैसी सुपर हिट फिल्में देने वाले एक्टर विनोद खन्ना आज भले ही दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हों, लेकिन उनका वो रौबदार चेहरा और गठीला बदन शायद ही कोई भूल सकता है। अपने टाइम मे लोग उन्हें अमिताभ बच्चन को टक्कर देने वाला स्टार कहते थे।

यह भी पढ़ें: बीमारी से ऐसी हो गई है एक्टर विनोद खन्ना की हालत, पहचानना भी हुआ है मुश्किल

बॉलीवुड में उन्होंने विलेन के तौर पर एंट्री की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम 'मन का मीत' था। वैसे तो इस एक्टर का जन्म पेशावर में हुआ था, लेकिन विभाजन के बाद वह इंडिया आ गए थे।

ऐसा था उनका चार्म

70 के जिस दशक में सिनेमा का समीकरण बदल रहा था, उसी दौरान विनोद खन्ना की एंट्री ऐसे नायक के तौर पर हुई, जिसकी पहचान उसकी कद-काठी उसके रूप-रंग और मोहक मुस्कान की बदौलत बनती है। इस दौर में राजेश खन्ना सुपर सितारा थे। धर्मेन्द्र और शशि कपूर स्थापित कलाकार थे। लेकिन विनोद खन्ना की खूबसूरती के साथ उनके अंदाज में एक अलग बात भी।

1968 में उनकी पहली फिल्म 'मन का मीत' आई। उसके बाद तो उनके पीछे निर्माताओं की कतार लग गई। बताया जाता है तब विनोद खन्ना ने एक हफ्ते में ही 15 फिल्में साइन कर ली थी। 'मेरा गांव मेरा देश' उन्हीं में से एक फिल्म थी। जिसमें निभाया डाकू का किरदार उन्हें फ़िल्मी दुनिया में स्थापित कर गया।

आगे की स्लाइड में देखिए इस विनोद खन्ना की दमदार और यादगार तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए इस विनोद खन्ना की दमदार और यादगार तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए इस विनोद खन्ना की दमदार और यादगार तस्वीरें

आगे की स्लाइड में देखिए इस विनोद खन्ना की दमदार और यादगार तस्वीरें

Next Story