×

पटना से दिल्‍ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार, 2 गंभीर घायल

By
Published on: 24 May 2016 9:56 AM GMT
पटना से दिल्‍ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, 7 लोग थे सवार, 2 गंभीर घायल
X

नई दिल्ली: दिल्ली के नजफगढ़ में एक एयर एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गया। यह पटना से दिल्ली आ रहा था। इस विमान में 7 लोग सवार थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। C90 विमान फार्मा कंपनी का है। इसमें एक मरीज मौजूद था। इसमें दो डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ सवार था।

बताया जा रहा है कि एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करते समय यह हादसा हुआ। पायलट ने इसे बेहद सावधानी से लैंड करवाया। वरना नुकसान ज्यादा हो सकता था। गांव वालों ने इसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Next Story