×

11 महीने बाद सार्वजानिक मंच पर दिखे अखिलेश-मुलायम, लेकिन शिवपाल ...

समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि के मौके पर समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करीब एक साल बाद एक साथ सार्वजनिक मंच पर नजर आए।

tiwarishalini
Published on: 12 Oct 2017 8:30 AM GMT
11 महीने बाद सार्वजानिक मंच पर दिखे अखिलेश-मुलायम, लेकिन शिवपाल ...
X
एक साल बाद सार्वजानिक मंच पर दिखे अखिलेश-मुलायम, लेकिन शिवपाल ...

लखनऊ : समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि के मौके पर गुरुवार (12 अक्टूबर) को समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 11 महीने बाद एक साथ सार्वजनिक मंच पर नजर आए।

लोहिया ट्रस्ट में शिवपाल सिंह यादव के साथ माल्यार्पण करने के बाद मुलायम सिंह यादव लोहिया पार्क में अखिलेश के साथ मुस्कुराते भी दिखे। इस दौरान अखिलेश यादव यह जताना नहीं भूले की आज उन्हें नेताजी का आशीर्वाद मिला है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि नेताजी कन्नौज से लोकसभा का चुनाव लड़ा करते थे और जब नेता जी ने सीट छोड़ी तो वो उस सीट से जीते थे। उन्होंने कहा कि डा. राम मनोहर लोहिया के दिखाए रास्ते पर ही चल कर देश तरक्की कर सकता है। इस मौके पर अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला भी बोला।

यह भी पढ़ें ... अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, जितने रोमियो पकड़े गए, वे वह सब BJP के हैं

समाजवादी कुनबे में मचा घमासान अब शांत होता दिख रहा है। 21 नवंबर 2016 को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन समारोह के बाद गुरुवार (12 अक्टूबर) को पहली बार करीब 11 महीने बाद पिता-पुत्र एक साथ दिखे। समाजवादी आंदोलन के जनक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि के मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव का एक साथ सार्वजानिक मंच पर नजर आना पार्टी नेताओं के लिए सुखद संकेत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें ... शिवपाल नदारद और पिता के आशीर्वाद पर अखिलेश बोले- नेताजी ज़िंदाबाद

पार्टी के नेताओं की माने, तो मुलायम सिंह यादव चाचा-भतीजे के बीच ब्रिज का काम कर रहे हैं। यही वजह है मुलायम सिंह यादव दोनों के साथ नजर आए। कुनबे में मचा घमासान इस वजह से भी शांत होता माना जा रहा क्योंकि आगरा अधिवेशन में अखिलेश यादव ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा था कि पिता मुलायम सिंह यादव के अलावा चाचा शिवपाल सिंह यादव का फोन पर उन्हें आशीर्वाद मिला है और शिवपाल यादव ने ट्वीट कर अखिलेश यादव को बधाई भी दी थी।

इससे पहले मुलायम सिंह यादव लोहिया ट्रस्ट पहुंचे। जहां शिवपाल सिंह यादव पहले से ही उन का इंतजार कर रहे थे। ट्रस्ट पहुंचने के बाद मुलायम सिंह यादव ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच बहुत कम बातचीत हुई। इसके बाद बिना लोहिया ट्रस्ट में रुके मुलायम लोहिया पार्क के लिए रवाना हो गए। लेकिन, शिवपाल लोहिया ट्रस्ट में ही मौजूद रहे। उम्मीद की जा रही थी कि शिवपाल भी लोहिया पार्क जाएंगे और सपा मुखिया अखिलेश यादव लोहिया ट्रस्ट पहुंचेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story