UP News: जीडीबी सर्वे पर अखिलेश का बड़ा बयान: बीजेपी सरकार को बताया जिम्मेदार, BJP हटने से ही प्रदेश में आएंगे अच्छे दिन

पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में जारी ग्रास डोमेस्टिक बिहेवियर सर्वेक्षण पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Virat Sharma
Published on: 3 April 2025 8:40 PM IST (Updated on: 3 April 2025 8:48 PM IST)
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Lucknow News: यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में जारी ग्रास डोमेस्टिक बिहेवियर सर्वेक्षण पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस सर्वेक्षण के परिणामों से साफ तौर पर यह साबित होता है कि उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन सामाजिक विकास, सुरक्षा, लैंगिक समानता और लोक व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण मानकों में बेहद खराब है। अखिलेश ने इसे बीजेपी सरकार की नाकामी और राज्य में सामाजिक अराजकता का परिणाम बताया।

प्रदेश की छवि को गंभीर ठेस: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जीडीबी सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश का निचले पायदान पर आना, राज्य सरकार के विकास के झूठे दावों का पर्दाफाश करता है। उन्होंने कहा कि इस सर्वे के नतीजे उत्तर प्रदेश की सकारात्मक छवि को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं, जो कि राज्य के विकास और सामाजिक स्थितियों के वास्तविक चित्र को उजागर करते हैं। उन्होंने चेताया कि इससे औद्योगिक समूह और निवेशक राज्य से विमुख होंगे, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।

भ्रष्टाचार और कुशासन की ओर इशारा

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार और कुशासन चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार का बोलबाला है, यहां तक कि आईएएस अधिकारी भी भ्रष्टाचार में लिप्त होकर भगोड़ा बन चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी सरकार में स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। अस्पतालों में दवाइयां और इलाज की स्थिति दयनीय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि हत्या, लूट और बलात्कार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है, जबकि पुलिस हिरासत में मौत के मामलों में भी राज्य शीर्ष पर है।

भाजपा सरकार की विफलताएं

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने राज्य को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। नौजवानों को नौकरी और रोजगार नहीं मिल रहा है, जबकि किसानों को फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। बीजेपी द्वारा किए गए सभी वादे केवल जुमले बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार से हर वर्ग परेशान है और इसके हटने से ही उत्तर प्रदेश में अच्छे दिन आ सकते हैं।

Virat Sharma

Virat Sharma

Lucknow Reporter

Lucknow Reporter

Next Story