×

Political News: अखिलेश का तंज: BJP 400 सीटे आती तो सड़कों पर चलती तलवारें, पीडीए की ताकत से घबराई बीजेपी

अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी अगर 400 सीटे जीती होती तो आज सड़कों पर तलवारें चल रही होती। संविधान खत्म हो गया होता।

Virat Sharma
Published on: 15 April 2025 2:10 PM
Lucknow News
X

Lucknow News: Photo-Social Media

Political News: लखनऊ में मंगलवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि हमें उम्मीद है कि आज शामिल हुए सभी नेता पीडीए की लड़ाई को और मजबूती देंगे।

अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी अगर 400 सीटे जीती होती तो आज सड़कों पर तलवारें चल रही होती। संविधान खत्म हो गया होता। वहीं महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अभी तीसरी बड़ी पार्टी है। इसे हम मिलकर राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे। नए साथियों को समाजवादी पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।

बीजेपी पीडीए के आरक्षण के खिलाफ: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों की समस्याओं, नौकरी, रोजगार, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने को नए-नए मुद्दे उछालती है। भाजपा की नीयत न्याय और हक देने की नहीं है। भाजपा पीडीए के आरक्षण के खिलाफ है। हम पहले दिन से कह रहे है कि भाजपा आरक्षण नहीं देगी। सभी भर्तियों में आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

बड़ी निजी कम्पनियों में भी आरक्षण व्यवस्था लागू किया जाए

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में समाजवादी सरकार के दौरान हुई पुलिस भर्ती का आरक्षण बदल दिया जिससे 1700 दलित, पिछड़े, आदिवासी बच्चे आरक्षण से वंचित हो गये। 69 हजार शिक्षक भर्ती में भी पिछड़ों, दलितों का आरक्षण छीना गया। अभी जो पुलिस की भर्ती आयी उसमें भी सरकार ने एक साथ सूची नहीं जारी किया। भाजपा आरक्षण को कमजोर कर रही है। हमारी मांग है कि बड़ी-बड़ी निजी कम्पनियों में भी आरक्षण व्यवस्था लागू किया जाए।

हम राजाओं के खिलाफ नहीं हैं: अखिलेश

करणी सेना के लोगों द्वारा दी जा रही धमकी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये सब बीजेपी के लोग है। उन्होंने कहा कि जिस दिन केन्द्र सरकार ने हमारी एनएसजी सुरक्षा वापस लिया था उसी दिन हमें इनकी नीयत का पता चल गया था। जो लोग खुद एनएसजी सुरक्षा रखे हुए हैं वह डरते हैं। वे भी अपनी एनएसजी सुरक्षा वापस करे।

उन्होंने कहा कि हम लोग डरने वाले नहीं है, हम राजाओं के खिलाफ नहीं है। राजाओं की कोई जाति नहीं होती, राजा सिर्फ राजा होता था। इतिहास में सभी राजाओं ने तत्कालीन परिस्थितियों और हालात के हिसाब से फैसला लिया है।

भाजपा पीडीए की ताकत से घबराई है

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार जाने वाली है। इसलिए मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। भाजपा पीडीए की ताकत से घबरायी है। मुख्यमंत्री जीरो की बात करते है। कभी कानून व्यवस्था और अपराध पर जीरो टॉलरेंस और कभी जीरो पावर्टी। भाजपा सरकार जीरो हो चुकी है, आईएएस भ्रष्टाचार करके भागा हुआ है।

अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया गया। मेट्रो रेल बनाई गई। उत्तर प्रदेश में जितनी मेट्रो चल रही समाजवादी सरकार में बनायी गयी। समाजवादी सरकार में किये गये कार्यों का दूसरे राज्य अनुकरण कर रहे हैं।

Virat Sharma

Virat Sharma

Lucknow Reporter

Lucknow Reporter

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!