×

भूमध्य सागर में करीब 240 प्रवासियों के डूबने की आशंका, सभी यूरोप जा रहे थे

aman
By aman
Published on: 23 March 2017 11:31 PM GMT
भूमध्य सागर में करीब 240 प्रवासियों के डूबने की आशंका, सभी यूरोप जा रहे थे
X

मैड्रिड: भूमध्य सागर में लीबिया के तट पर करीब 240 प्रवासियों के डूबने की आशंका है। यह जानकारी स्पेन के 'प्रोएक्टिवा ओपन आर्म्स' नाम की एक सहायता दल ने दी है। बताया जाता है ये प्रवासी दो नावों में सवार होकर यूरोप जा रहे थे।

सहायता दल की सदस्य लॉरा लेनुज़ा ने बताया कि उनके सदस्यों ने अब तक पांच युवाओं के शव निकाल लिए हैं। इटली कोस्ट गार्ड ने भी 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

नौका डूबने की घटना आम

बता दें, कि प्रवासियों से भरी नौका डूबने की घटनाएं अब आम हैं। क्योंकि अक्सर ही मानव तस्कर, इनमें क्षमता से ज़्यादा लोगों को बिठा देते हैं। एक आंकड़े के मुताबिक पिछले साल नौका डूबने कि घटनाओं में 5,000 से ज्यादा प्रवासियों की मौत हो चुकी है। ये लोग यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story