×

केजरीवाल-मोदी की मौजूदगी में दंगल, AAP-BJP वर्कर्स में मारपीट-पथराव

Admin
Published on: 22 Feb 2016 9:32 AM GMT
केजरीवाल-मोदी की मौजूदगी में दंगल, AAP-BJP वर्कर्स में मारपीट-पथराव
X

वाराणसी। पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी और बीजेपी वर्कर्स भिड़ गए। सुंदरपुर में जुलुस निकाल रहे आप कार्यकर्ताओं पर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद वहां तनाव हो गया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। आप कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर हमले का आरोप लगाया। मौके पर डीएम राजमणी यादव और पुलिस के आलाधिकारी पहुंच गए।

केजरीवाल कर सकते हैं मुलाकात

-आप कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। मारपीट की सूचना सीएम अरविंद केजरीवाल को दे दी गई है।

-संभावना है कि सीएम घायलों से मुलाकात करें।

-इस दौरान बीएचयू से वापस लौट रही पीएम की फ्लीट को भी कुछ देर के लिए रुकना पड़ा।

-पुलिस ने रास्ता खाली करा कर फ्लीट को आगे रवाना किया। फ्लीट को पीएम को छोड़ कर वापस लौट रही थी।

धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी वर्कर्स धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी वर्कर्स

आप कार्यकर्ता गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

-हमले से नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं और वो बीजेपी कार्यकर्ताओं को गिफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।

-प्रशासन उन्हें मनाने में जुटा है। कार्यकर्ताओं ने शहर में किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया।

-कार्यकर्ताओं ने बताया कि पथराव के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर बाद कुछ पुलिसकर्मी आए।

-कार्यकर्ताओं ने इस विवाद को बीजेपी की सोची-समझी साजिश बताया।

रविदास मंदिर पहुंचे केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल रविदास मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेका। इससे पहले सुबह पीएम मोदी भी यहां दर्शन करने पहुंचे।

Admin

Admin

Next Story