×

रोहिंग्या पर सू की ने कहा- इस समूह ने म्यांमार में कई हमले करवाए हैं

aman
By aman
Published on: 19 Sep 2017 5:13 AM GMT
रोहिंग्या पर सू की ने कहा- इस समूह ने म्यांमार में कई हमले करवाए हैं
X
रोहिंग्या पर सू की ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस समूह ने म्यांमार में कई हमले करवाए हैं

यांगून: म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू की ने रोहिंग्या मुद्दे पर दुनिया भर में हो रही आलोचनाओं पर कड़ा जवाब दिया है। सू की बोलीं, रोहिंग्या आतंकी हमलों में शामिल हैं। इन समूहों ने म्यांमार में कई हमले करवाए हैं।

सू की ने कहा, कि 'म्यामांर ने रोहिंग्या लोगों को संरक्षण दिया लेकिन नतीजा क्या निकला। हम आलोचनाओं से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, कि 'जो लोग म्यांमार वापस आना चाहते हैं, हम उनके लिए रिफ्यूजी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें ...रोहिंग्या कनेक्शन! दिल्ली में अल कायदा का आतंकवादी गिरफ्तार

हर खतरे से निपटने में सक्षम

सू की ने कहा, रखाइन इलाके में सिर्फ मुस्लिम नहीं रहते वहां बौद्धों पर हमले हुए हैं। उन्होंने कहा, कि 'हमारे सुरक्षा बल हर हालात और आतंकी खतरे से निपटने में सक्षम हैं।' सू की ने कहा, कि 'रोहिंग्या ने म्यांमार में हमले कराए हैं। जो लोग पलायन कर रहे हैं हम उनसे बात करना चाहते हैं। बोलीं, 'म्यामांर की सामाजिक स्थिति काफी जटिल है। बावजूद इसके सरकार शांति की ओर बढ़ने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।'

ये भी पढ़ें ...केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- रोहिंग्या मुसलमान देश के लिए खतरा

आलोचनाओं से हम डरने वाले नहीं

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता सू की ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आलोचनाओं से हम डरने वाले नहीं हैं। मैं याद दिलाना चाहूंगी, कि हमारी सरकार सिर्फ 18 महीने से सत्ता में है। हम शांति की कोशिशों में जुटे हैं। हम मानवाधिकार उल्लंघन की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, 'हम रखाइन स्टेट में शांति बहाल करने के लिए हरसंभव कदम उठाएंगे। लेकिन आतंकी गतिविधियों से हम सख्ती से निपटेंगे।'

ये भी पढ़ें ...रोहिंग्या शरणार्थियों को निर्वासित करने का फैसला देश हित में था: रिजिजू

देखना होगा, यह पलायन क्यों हो रहा है?

सू की ने कहा, कि 'हम नहीं चाहते कि म्यांमार एक ऐसा देश बने, जो धर्म और जाति के आधार पर बंटे। जो लोग वापस आना चाहते हैं उनके लिए म्यांमार रेफ्यूजी वैरिफिकेशन प्रॉसेस शुरू करने के लिए तैयार है। हमें यह देखना होगा कि आखिर यह पलायन क्यों हो रहा है। मैं उन लोगों से बात करना चाहूंगी जो रखाइन छोड़कर बांग्लादेश भागे हैं।'

ये भी पढ़ें ...रोहिंग्या मुद्दे पर अदालत में हलफनामा दाखिल करेंगे : राजनाथ

बनाई है केंद्रीय कमेटी

सू की ने कहा, कि 'हमने रखाइन स्टेट में शांति स्थापित करने के लिए केंद्रीय कमेटी बनाई है। इस कमिटी की अगुवाई के लिए डॉ. कोफी अन्नान को आमंत्रित किया है। हम इस क्षेत्र में शांति और विकास के लिए काम करते रहेंगे।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story