×

आजम खान ने कहा-गिरिराज सिंह अनपढ़ हैं, यूएन जाने में क्या दोष है

Newstrack
Published on: 14 Feb 2016 3:30 PM GMT
आजम खान ने कहा-गिरिराज सिंह अनपढ़ हैं, यूएन जाने में क्या दोष है
X

रामपुर: यूएनओ जाने के गिरीराज के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सपा के कद्दावर मंत्री आजम खां ने केंद्रीय मंत्री गिरीराज को अनपढ़ करार देते हुए कहा है कि यूएनओ जाने में क्या दोष है। यूएनओ तो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कई बार जा चुके हैं। आजम खां ने कहा कि यह वह लोग हैं जो कानून को नहीं मानते। इंटरनेशनल कानून के मानने और यूएनओ के मेंबर होने के नाते हम जवाबदेह हैं।

गिरिराज सिंह ने क्या कहा था

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे। वहां उन्होंने कहा कि आजम खान उस व्यक्ति का नाम है, जिसे भारत के संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होंने दादरी प्रकरण पर यूएनओ जाने की बात कही थी। ये एक तबका राजनीति में है जो देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ करना चाहता हो। जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगे और आजम सर्टिफिकेट दें। उन्हें तो दादरी केस पर बयान देने पर ही मंत्री पद से हटा देना चाहिए था।

Newstrack

Newstrack

Next Story