×

RIP: नहीं रहीं लखनऊ की 'बेगम साहिबा', 102 साल की उम्र में निधन

अपनी जिंदादिली के लिए जानी जाती लखनऊ की बेगम साहिबा यानी बेगम हामिदा हबीबुल्लाह अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन आज (13 मार्च 2018) सुबह हुआ। पूर्व मंत्री रह चुकी 102 साल की बेगम हमीदा महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण थी।

tiwarishalini
Published on: 13 March 2018 9:18 AM IST
RIP: नहीं रहीं लखनऊ की बेगम साहिबा, 102 साल की उम्र में निधन
X

लखनऊ: अपनी जिंदादिली के लिए जानी जाती लखनऊ की बेगम साहिबा यानी बेगम हामिदा हबीबुल्लाह अब हमारे बीच नहीं रहीं। उनका निधन आज (13 मार्च 2018) सुबह लखनऊ में हुआ। पूर्व मंत्री रह चुकी 102 साल की बेगम हमीदा महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण थी।

Image result for बेगम हमीदा हबीबुल्लाह

कौन थीं हमीदा बेगम?

- हैदराबाद हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस रहे नाजिर यार जंग बहादुर की बेटी और मेजर जनरल इनायत हबीबुल्लाह की पत्नी बेगम हामिदा महिला सशक्तीकरण का जीता-जागता उदाहरण थी।

- सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकीं बेगम ‘सेवा चिकनकारी’ की प्रमुख थी।

- मगर इन सबसे बढ़कर वह प्रगतिशील भारतीय मुस्लिम महिला का एक प्रभावी चेहरा थी और लखनऊ की एक खास शख्सियत भी।



tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story