×

मैला ढुआई के विरोधी बेजवाडा विल्‍सन अौर टीएम कृष्‍णा को मैग्‍सेसे

Newstrack
Published on: 28 July 2016 3:43 AM GMT
मैला ढुआई के विरोधी बेजवाडा विल्‍सन अौर टीएम कृष्‍णा को मैग्‍सेसे
X

नई दिल्ली: भारत में मैला ढोने की प्रथा का विरोध करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता बेजवाडा विल्सन और संगीतकार टी.एम कृष्णा को साल 2016 के मैग्सेसे पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन दोनों भारतीयों के अलावा 4 अन्य लोगों को इस साल यह सम्मान दिया जाएगा। बेजवाड़ा विल्सन कर्नाटक के एक दलित परिवार में पैदा हुए थे। 'मानव सम्मान' के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं संगीतकार टी.एम कृष्णा को संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए यह सम्मान मिलेगा। चेन्नै में जन्मे कृष्णा कर्नाटक संगीत के एक जाने माने नाम हैं।

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में जन्मे विल्सन सफाई कर्मचारी आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक हैं और उन्हें "गरिमा के साथ जीवन जीने का अधिकार" दिलाने के लिए संघर्ष करने के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story