×

UP ATS की बड़ी सफलता, मुंबई से संदिग्ध आतंकी अबु जैद गिरफ्तार

aman
By aman
Published on: 5 Nov 2017 10:01 AM GMT
UP ATS की बड़ी सफलता, मुंबई से संदिग्ध आतंकी अबु जैद गिरफ्तार
X
UP ATS की बड़ी सफलता, मुंबई एयरपोर्ट से संदिग्ध आतंकी अबु जैद गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी एटीएस और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रविवार (05 नवंबर) को मुंबई एयरपोर्ट से संदिग्ध आतंकी अबु जैद को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि अबु जैद शनिवार को ही सऊदी अरब से भारत आया था। अबु यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला है। बता दें, कि आईबी ने इस संदिग्ध आतंकी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था।

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध आतंकी अबु जैद सऊदी अरब से भारत में रह रहे कुछ लोगों को निर्देशित कर रहा था। वह एक मोबाइल एप के जरिए उन लोगों से बातचीत करता था। बताया जा रहा है कि ये लोग किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे। इससे पहले ही मुंबई एयरपोर्ट पर उसे दबोच लिया गया।

लाया जाएगा लखनऊ

सऊदी अरब से लौटने पर अबु ज़ैद को मुंबई हवाई अड्डे पर डीएसपी अनूप सिंह ने गिरफ्तार किया। रविवार को उसे ट्रांज़िट रिमांड पर लिया जा रहा है जिसके बाद उसे लखनऊ लाया जाएगा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story