×

स्वरूपानंद बोले- जय राम को अब BJP का राम-राम, जय भीम का जप रहे नाम

Admin
Published on: 26 April 2016 7:48 AM GMT
स्वरूपानंद बोले- जय राम को अब BJP का राम-राम, जय भीम का जप रहे नाम
X

मेरठ: जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि सरकार को अब दलितों की वोट लेनी है इसलिए वो जय राम का नहीं बल्कि जय भीम का सहारा ले रही है। उन्‍होंने कहा कि स्कूलों में मानव संसाधन मंत्रालय को सिलेबस में धर्म को जगह देनी चाहिए। इसी कमी के चलते कन्हैया जैसे लोग पैदा हो रहे हैं। कन्हैया दोषी नहीं है बल्कि इसके लिए शिक्षा प्रणाली दोषी है।

यह भी पढ़ें...VIDEO: स्वरूपानंद ने कहा- साईं की पूजा से महाराष्ट्र में पड़ा सूखा

सरकार ने बदला रास्‍ता

-महिषासुर प्रकरण को भी उन्होंने इसी अज्ञानता का नतीजा बताया।

-राम मंदिर के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने अब राम मंदिर का मुद्दा छोड़ दिया है।

-अब उन्हें दलितों को साथ लेना है इसलिए जय भीम बोलना शुरू कर दिया है।

-अगर जय राम बोलेंगे तो जय भीम वाले वोट नहीं देंगे इसलिए रास्ता बदल दिया है।

यह भी पढ़ें... स्वरूपानंद का दावा, मेरे कहने पर राजीव गांधी ने खोला था मंदिर का ताला

मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर क्‍या कहा

-उन्होंने कहा की शासन कुछ भी करे, लेकिन जनता जिसमे वो भी शामिल हैं राम मंदिर बनाएंगे लेकिन अभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले इंतजार कर रहे हैं।

-त्रियबंकेश्वर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर उन्होंने बताया कि वहां महिलाओं के जानें पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

-बल्कि एक महिला से लोगों को बरगला कर राजनीति की जा रही है।

यह भी पढ़ें... रामलला के पुजारी बोले-शनि की पूजा से विधवा हो सकती हैं महिलाएं

कश्‍मीर मुद्दे पर क्‍या कहा

-स्वरूपानंद ने कहा कि मोदी उनसे मिलते रहें तो वो उन्हें सुझाव देंगे कि 370 धारा खत्म कर कश्मीर की समस्या का हल करें।

-सामान सिविल कोड लगाएं जिससे हिंदुओं की तरह मुस्लिम भी दूसरी पत्नी नहीं रख सकेंगे।

-इससे आबादी की समस्या हल होगी, गौ हत्या बंद होगी।

-उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में साईं की पूजा के चलते आकाल पड़ रहा है।

Admin

Admin

Next Story